देवास में पानी संकट पर लोगों ने किया चक्का जाम, हो गया बवाल

 

देवास, (मध्य प्रदेश): मध्य प्रदेश के देवास में पानी की समस्या को लेकर लोगों का गुस्सा सड़क पर फूट पड़ा। आवास नगर क्षेत्र में लंबे समय से पेयजल संकट से परेशान लोगों ने बुधवार को सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। चक्का जाम की वजह से इलाके में यातायात भी प्रभावित रहा और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

 

स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में कई दिनों से नियमित पानी सप्लाई नहीं हो रही है, जिससे रोजमर्रा के कामकाज बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। नाराज रहवासी सड़क पर बैठ गए और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

 

सूचना मिलने पर स्थानीय पार्षद राज वर्मा मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने की कोशिश की। इसी दौरान जाम के बीच से एक ट्रक चालक वाहन निकालने लगा, जिस पर पार्षद राज वर्मा नाराज हो गए और गुस्से में उन्होंने ट्रक चालक की तरफ चप्पल फेंक दी। घटना के बाद मौके पर काफी देर तक हंगामा और बहस होती रही।

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Video Post

Quick Link