हरदा में नगर पालिका ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

 

हरदा, (मध्य प्रदेश): हरदा में नगर पालिका ने बुधवार को अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई की। तहसीलदार राजेंद्र पंवार की मौजूदगी में नगर पालिका अमले ने शहर के तीन अलग-अलग जगहों पर जेसीबी चलाकर अवैध निर्माण और जर्जर क्वार्टरों को ध्वस्त किया। नगर पालिका की कार्रवाई के दौरान अजनाल नदी पर बन रहे गुप्तेश्वर मंदिर पुल निर्माण में बाधा बन रही नार्मदीय ब्राह्मण समाज धर्मशाला के पास की दो दुकानों को हटाया गया। इसके अलावा वार्ड नंबर 8 और वार्ड नंबर 1 में निराश्रितों के लिए बने पांच पुराने और जर्जर क्वार्टर भी तोड़े गए, जिन पर अवैध कब्जा किया गया था। नगर पालिका सीएमओ कमलेश पाटीदार ने बताया कि बारिश से पहले शहर में जर्जर भवनों और अतिक्रमण हटाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अब हर बुधवार को अलग-अलग इलाकों में इसी तरह कार्रवाई की जाएगी।

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Video Post

Quick Link