सहारनपुर, (यूपी): उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में मंगलवार को उस वक्त माहौल अचानक गरमा गया, जब सपा सांसद इकरा हसन और पुलिस के बीच डीआईजी दफ्तर के बाहर तीखी नोकझोंक हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि सांसद को हिरासत में लिया गया। बताया जा रहा है कि सपा सांसद एक हत्या के पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने पहुंची थीं, लेकिन बातचीत से पहले ही विवाद खड़ा हो गया और देखते ही देखते पूरा घटनाक्रम हाईवोल्टेज ड्रामे में बदल गया। पुलिस ने इकरा हसन को करीब 10 मिनट तक थाने में बैठाकर रखा और फिर छोड़ दिया। बाहर आने के बाद इकरा हसन ने कहा कि उन्हें और पीड़ित परिवार को जबरन हिरासत में लिया गया।











