सुभाष घई ने संत कबीर की सीख को बताया तनावमुक्त जीवन का मंत्र, शेयर किया नोट

 मुंबई। मशहूर निर्देशक-निर्माता सुभाष घई ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर संत कबीर की शिक्षाओं से प्रेरित नोट शेयर किया। इस पोस्ट के जरिए मुश्किल समय में शांति पाने और जिंदगी को अच्छे से जीने पर जोर दिया। सुभाष घई ने इंस्टाग्राम पर संत कबीर की तस्वीर पोस्ट की, जिसमें उन्होंने बताया कि आज के तनाव भरे माहौल में रहस्यवादी कवि की समझदारी आज भी कायम है। सुभाष घई ने लिखा, “सिर्फ संत कबीर के दोहे हमारे मन की शांति बनाए रख सकते हैं। हमें आज भी संत कबीर को पढ़ने की जरूरत है, खासकर जब हम तनाव में हो।” उन्होंने लिखा, “भारतीय रहस्यवादी और कवि कबीर का जन्म बनारस के पास हुआ था। हिंदू तपस्वी रामानंद के शिष्य बनने से पहले वे मुस्लिम बुनकरों के परिवार में पले-बढ़े थे। कबीर की कविता हिंदू धर्म और इस्लाम दोनों से प्रेरित है, हालांकि वे दोनों धर्मों के कुछ पहलुओं की आलोचना करते थे। कबीरा खड़ा बाजार में सबकी हिस्सेदारी ठीक है न काहू से दोस्ती न काहू से बैर।” निर्देशक सुभाष घई की इस पोस्ट को काफी पसंद किया जा रहा है। उनके पोस्ट के कमेंट सेक्शन पर यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। दिल्ली के रहने वाले सुभाष घई आज हिंदी सिनेमा के जाने-माने निर्देशक निर्माता हैं, हालांकि सुभाष ने निर्देशन से पहले अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। ‘उमंग’ और ‘गुमराह’ जैसी फिल्मों में वो बतौर अभिनेता नजर भी आए, लेकिन अभिनय में वो बात नहीं बनी तो वो डायरेक्शन में आ गए। हालांकि बड़े पर्दे के मोह में वे अपनी लगभग सभी फिल्म के एक सीन में जरूर नजर आते थे। सुभाष घई की आखिरी निर्देशित फीचर फिल्म ‘कांची: द अनब्रेकेबल थी, जो 25 अप्रैल 2014 को रिलीज हुई थी। उन्होंने बतौर निर्देशक ‘गांधी – ए पर्स्पेक्टिव’ (2020) नाम से एक शॉर्ट/डॉक्यूमेंट्री फिल्म भी बनाई थी। फिलहाल, निर्देशक अपने एक्टिंग इंस्टीट्यूट पर फोकस कर रहे हैं।

Ayush Sharma
Author: Ayush Sharma

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Video Post

Quick Link