‘टार्जन द वंडर कार’ ने पूरे किए 22 साल, अजय देवगन के पोस्ट से याद आई एक्शन थ्रिलर फिल्म की कहानी

 मुंबई। अभिनेता अजय देवगन स्टारर फिल्म ‘टार्जन द वंडर कार’ ने अपनी रिलीज के 22 साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर अभिनेता अजय देवगन ने फिल्म से जुड़ी यादों को फिर से ताजा किया। अभिनेता ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर फिल्म की एक क्लिप शेयर की। अभिनेता ने लिखा, “सिर्फ गाड़ी उड़ाता नहीं, जरूरत पड़े तो गाड़ी बन भी जाता हूं। फिल्म ‘टार्जन द वंडर कार’ ने रिलीज के 22 साल पूरे कर लिए हैं।” 2004 में रिलीज की गई बॉलीवुड एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘टार्जन द वंडर कार’ में वत्सल सेठ और आयशा टाकिया मुख्य भूमिका में थे, जबकि अजय देवगन ने वत्सल के पिता की भूमिका निभाई थी। फिल्म की कहानी अजय देवगन के ईर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें अभिनेता एक कार डिजाइनर थे। वे एक शानदार और आधुनिक कार बनाते हैं, लेकिन कुछ लोग लालच में आकर उनकी हत्या कर देते हैं और कार को पानी में फेंक देते हैं। कई साल बाद देवेंद्र (अजय देवगन) का बेटा राज (वत्सल सेठ) उस पुरानी कार को कबाड़ से खरीदता है और उसे नए रूप में तैयार करता है। साथ ही, अपने पिता की याद में उसका नाम ‘टार्जन’ रखता है। उस कार के अंदर राज के पिता की आत्मा आ जाती है। कार खुद-ब-खुद स्टार्ट हो जाती है। वह उन सभी लोगों से बदला लेती है जिन्होंने देवेंद्र को मारा था। अंत में सच्चाई सामने आती है और पिता की आत्मा को शांति मिलती है। अब्बास-मस्तान के निर्देशन में बनी फिल्म में एक जादुई और बेहद स्टाइलिश स्पोर्ट्स कार मुख्य आकर्षण थी। उन दिनों कार क्रेज लोगों के बीच शुमार था। फिल्म में दिखाई गई टार्जन कार को मशहूर ऑटोमोबाइल डिजाइनर दिलिप छावरिया ने डिजाइन किया था। बताया जाता है कि इस यूनिक और फ्यूचरिस्टिक दिखने वाली कार को बनाने में करीब 8 महीने लगे थे और उस समय इसकी कीमत लगभग 2 करोड़ रुपए थी। यह शानदार कार असल में 1991 के टोयोटा एमआर2 प्लेटफॉर्म पर तैयार की गई थी।

Ayush Sharma
Author: Ayush Sharma

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Video Post

Quick Link