अमेरिका के पास पर्याप्त गोला-बारूद, हम मजबूत: ट्रंप

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पर्याप्त हथियारों को लेकर उठ रहे सवालों के बीच कहा है कि अमेरिका के पास बड़ी मात्रा में हथियार मौजूद हैं। ट्रंप ने गुरुवार को ट्रुथ सोशल पर अपनी नाराजगी जाहिर की। सोशल मीडिया पोस्ट में ये भी दावा किया कि जरूरत के मुताबिक बड़ी मात्रा में हथियार तैयार किए जा रहे हैं और उनकी सप्लाई भी लगातार की जा रही है। ट्रंप ने लिखा, “अमेरिका के पास कुछ खास तरह के गोला-बारूद बहुत ज्यादा मात्रा में हैं। इसके अलावा, जरूरत के हिसाब से बड़ी मात्रा में इसका निर्माण भी जारी है। अमेरिकी रक्षा कंपनियां हमारे देश के इतिहास में सबसे ज्यादा प्लांट और फैक्ट्रियां लगा रही हैं। इससे अमेरिका की रक्षा उत्पादन क्षमता और मजबूत होगी।” अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए सख्त अंदाज में उन्होंने कहा कि यूएस के खिलाफ ऐसी खबरें फैलाने वालों की पहचान की जा रही है। उन्हें जेल की सजा मिलेगी। हालांकि ट्रंप ने अपनी पोस्ट में यह स्पष्ट नहीं किया कि वह किस गोपनीय जानकारी या किस घटना से जुड़े लीक की बात कर रहे हैं। उन्होंने केवल इतना कहा कि ऐसे बयानों को लीक करने वाले देशद्रोहियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। दरअसल, अमेरिकी मीडिया लगातार हथियारों की कमी पर रिपोर्ट कर रहा है। द वॉशिंगटन पोस्ट ने अपनी खबर में दावा किया था कि अमेरिकी राष्ट्रपति और रक्षा मंत्री, पीट हेगसेथ के बीच पिछले शुक्रवार को कैंप डेविड में कैबिनेट मीटिंग के दौरान हथियारों की कमी को लेकर बहस हुई थी। वहीं, सीएनएन ने यह भी बताया कि लंबी दूरी की गाइडेड मिसाइलों और एयर डिफेंस इंटरसेप्टर की घटती सप्लाई ने ईरान के साथ लड़ाई में अमेरिकी सैन्य क्षमताओं को कमजोर कर दिया है। सूत्र के हवाले से कहा गया कि अमेरिका ने अपने लगभग 80% टर्मिनल हाई-एल्टीट्यूड एरिया डिफेंस (थाड) इंटरसेप्टर और 50% पैट्रियट सिस्टम को गंवा दिया है और इसके स्टॉक “काफी कम” हो गए हैं। हालंकि पेंटागन के प्रवक्ता, सीन पार्नेल ने इन खबरों को खारिज करते हुए कहा कि ये “काल्पनिक” बाते हैं।

Ayush Sharma
Author: Ayush Sharma

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Video Post

Quick Link