ढोल-नगाड़ों की गूंज में गूंजा हिलसर, विधायक रितेश तिवारी का जोरदार स्वागत

सीवान। पश्चिम बंगाल के काशीपुर-बेलगछिया विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक रितेश तिवारी के शनिवार को अपने पैतृक गांव चोरौली पहुंचने के दौरान हिलसर बाजार में कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। विधायक के पहुंचते ही बाजार में ढोल-नगाड़े बजने लगे और कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया। उनके स्वागत के लिए बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक हिलसर बाजार में जुटे थे। विधायक रितेश तिवारी के पहुंचने की सूचना मिलते ही कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया। समर्थकों ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत करते हुए उनके प्रति अपना समर्थन जताया। इस दौरान कुछ देर के लिए बाजार का माहौल उत्सवी हो गया। स्वागत से अभिभूत विधायक रितेश तिवारी ने कार्यकर्ताओं और समर्थकों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि अपने क्षेत्र और पैतृक गांव आने पर कार्यकर्ताओं तथा लोगों का स्नेह और अपनापन हमेशा उत्साह बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि लोगों का यह प्रेम और विश्वास उनके लिए हमेशा प्रेरणादायी रहेगा।

Ayush Sharma
Author: Ayush Sharma

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Video Post

Quick Link