शुभमन गिल ने टेस्ट क्रिकेट में हासिल की खास उपलब्धि, सचिन, सहवाग और वेंगसरकर क्लब में शामिल

 कोलंबो। भारत और श्रीलंका के बीच सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में सीरीज का दूसरा और आखिरी टेस्ट शुरू रविवार को शुरू हुआ। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने पहले दिन ही अपने टेस्ट करियर में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की और देश के दिग्गज बल्लेबाजों की सूची में अपना नाम शामिल करा लिया। भारतीय कप्तान गिल चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे और 50 रन की पारी खेली। इस दौरान 7वां रन बनाते ही टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने अपने 3,000 रन पूरे कर लिए। टेस्ट क्रिकेट में 3,000 रन पूरे करने वाले गिल भारत के चौथे सबसे युवा बल्लेबाज बन गए हैं। गिल ने यह उपलब्धि 26 साल और 349 दिन की उम्र में हासिल की। भारत की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम उम्र में 3,000 रन बनाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है। तेंदुलकर ने 23 साल 228 दिन में यह उपलब्धि हासिल की थी। दूसरे नंबर पर वीरेंद्र सहवाग (26 साल 157 दिन) और तीसरे नंबर पर दिलीप वेंगसरकर (26 साल 263 दिन) हैं। गिल ने कम उम्र में 3,000 टेस्ट रन बनाने के मामले में पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा। कपिल देव ने 26 साल और 356 दिन यह उपलब्धि हासिल की थी। शुभमन गिल ने 108 गेंदों पर 6 चौकों की मदद से 50 रन की पारी खेली। गिल के टेस्ट करियर पर गौर करें तो भारतीय कप्तान 43 टेस्ट मैचों की 77 पारियों में 7 बार नाबाद रहते हुए 11 शतक और 9 अर्धशतकों की मदद से 3,043 रन बनाए हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर 269 रन है। गिल ने 2020 में टेस्ट डेब्यू किया था।

Ayush Sharma
Author: Ayush Sharma

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Video Post

Quick Link