सेकी भर्ती 2026: इंजीनियर सहित 28 पदों पर नियुक्ति का सुनहरा अवसर, 23 सितंबर तक करें आवेदन

नई दिल्ली। सरकारी नौकरी करना हजारों-लाखों युवाओं का सपना होता है। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं, तो आपके लिए एक खास मौका सामने आया है। सोलर एनर्जी कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेकी) ने नियमित और निश्चित अवधि के आधार पर सक्षम पेशेवर के विभिन्न 28 पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है। सेकी की ओर से जारी 28 रिक्तियों में नियमित 9 और निश्चित अवधि के आधार पर भर्ती के लिए पदों की संख्या 19 है। नियमित 9 पदों में जनरल मैनेजर (सी एंड पी)/(ई-8) का 1, डिप्टी जनरल मैनेजर (लीगल)/(ई-6) का 1, डिप्टी मैनेजर (ईएमडी)/(ई-3) का 1, डिप्टी मैनेजर (इंजीनियरिंग)/(ई-3)-सिविल का 1, डिप्टी मैनेजर (आईटी)/(ई-3) का 1, अकाउंट्स ऑफिसर/(ई-1) का 1, ऑफिसर (एचआर और एडमिन)/ई-1 के 2 और इंजीनियर (कॉर्पोरेट प्लानिंग) का 1 पद शामिल हैं। निश्चित अवधि के आधार पर भर्ती के लिए जारी 19 रिक्तियों में अधिकारी (कानूनी)/(एफटीई:ई-1) का 1, सीनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल)/(एफटीई:ई-2) के 6, सीनियर इंजीनियर (सिविल)/(एफटीई:ई-2) के 4, सीनियर इंजीनियर (मैकेनिकल)/(एफटीई:ई-2) का 1, डिप्टी मैनेजर (इलेक्ट्रिकल)/(एफटीई:ई-3) के 2, डिप्टी मैनेजर (सिविल)/(एफटीई:ई-3) के 2, डिप्टी मैनेजर (सोलर – पॉलिसी और रेगुलेटरी)/(एफटीई:ई-3) का 1, डिप्टी मैनेजर (सोलर – कमीशनिंग)/(एफटीई:ई-3) का 1 और डिप्टी मैनेजर (सोलर – रूफटॉप)/(एफटीई:ई-3) का 1 पद शामिल हैं। इन सभी रिक्तियों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 25 अगस्त के सुबह 11 बजे से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 23 सितंबर तय की गई है। इन पदों पर नियुक्ति के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरने के इच्छुक उम्मीदवार सेकी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय अंतिम तिथि के शाम 5 बजे तक या उससे पहले अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर सकते हैं। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद और क्षेत्र के अनुसार कम से कम 60 प्रतिशत अंकों के साथ इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स/इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन/सिविल/मैकेनिकल/सोलर/पावर इंजीनियरिंग/पावर सिस्टम्स इंजीनियरिंग/एनर्जी इंजीनियरिंग/रिन्यूएबल एनर्जी इंजीनियरिंग में इंजीनियरिंग ग्रेजुएट की डिग्री; 3 वर्ष के एलएलबी या 5 वर्ष के इंटीग्रेटेड एलएलबी कोर्स के साथ ग्रेजुएट; फुल-टाइम बीई/बीटेक (इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स/सोलर/रिन्यूएबल एनर्जी/पावर सिस्टम) या इसी तरह की इंजीनियरिंग स्ट्रीम में; कंप्यूटर साइंस/आईटी या कंप्यूटर एप्लीकेशन में फुल-टाइम बीई/बीटेक/बीएससी (इंजीनियरिंग) डिग्री; सीए या सीएमए या किसी नामी संस्थान से फाइनेंस में स्पेशलाइजेशन वाला 2 वर्ष का फुल-टाइम एमबीए; एचआरएम/आईआर/पर्सनेल मैनेजमेंट/लेबर वेलफेयर/लेबर एडमिनिस्ट्रेशन/लेबर स्टडीज में स्पेशलाइजेशन वाला 2 वर्ष का फुल-टाइम एमबीए/पीजीडीबीएम; रिन्यूएबल एनर्जी/पावर सिस्टम्स में एमई/एमटेक, आदि होनी चाहिए। इसके अलावा, कैंडडिटे्स के पास प्रासंगिक क्षेत्र में तय वर्षों का अनुभव और अन्य निर्धारित पात्रता व कौशल का होना भी जरूरी है। आवेदकों की अधिकतम आयु पद के अनुसार 28 से 55 वर्ष के बीच तय की गई है, जिसकी गणना आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। योग्य अभ्यर्थियों का चयन स्क्रीनिंग परीक्षा/लिखित परीक्षा/व्यापार परीक्षा/कौशल परीक्षा, आदि चरणों के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद नियमित पदों पर चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पोस्ट के अनुसार 40,000 से 2,80,000 रुपए के बीच प्रति माह होगी। वहीं, निश्चित अवधि के पदों की सैलरी 8.3 लाख रुपए सालाना से 13.3 लाख रुपए सालाना होगी। इसके अलावा कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे। आवेदन पत्र भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग और पद के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो नियमित पदों के लिए 1,000 रुपए और निश्चित अवधि के पदों के लिए 500 रुपए तय किया गया है। वहीं, एससी/एसटी, पूर्व-सैनिक और पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थियों को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है।

Ayush Sharma
Author: Ayush Sharma

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Video Post

Quick Link