चंकी पांडे ने शेयर किया मजेदार किस्सा, बोले- जीनत अमान की फिल्म देखने के लिए बुर्का पहनकर थिएटर गए थे

मुंबई। अभिनेता चंकी पांडे ने डांस रियलिटी शो ‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ सीजन 5 के सेट पर अपनी टीनएज की एक मजेदार याद शेयर की, जिसमें उन्होंने बताया कि वे मशहूर एक्ट्रेस जीनत अमान की फिल्म ‘सत्यम शिवम सुंदरम’ को बड़े पर्दे पर देखने के बुर्का पहनकर थिएटर गए थे। अभिनेता चंकी पांडे ने सेट पर याद किया कि कैसे उन्होंने सिनेमा हॉल में घुसने और उनकी 1978 की फिल्म ‘सत्यम शिवम सुंदरम’ को देखने के लिए बुर्का पहना था। चंकी ने यह किस्सा डांस रियलिटी शो ‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ सीजन 5 में शेयर किया, जहां जीनत अमान एक स्पेशल गेस्ट के तौर पर आती हैं। अपनी टीनएज और एक्टर के उन पर पड़े असर को याद करते हुए चंकी ने कहा कि वह सिर्फ 15 वर्ष के थे, जब उन्होंने बार-बार ‘सत्यम शिवम सुंदरम’ देखने की कोशिश की, जो उस समय एक एडल्ट-रेटेड फिल्म थी। उन्होंने कहा, “जीनत, आपको पता है कि मैं पहली बार लड़की भी आपकी वजह से बना, भगवान कसम। आपकी जो फिल्म लगी थी ‘सत्यम शिवम सुंदरम,’ वो एक एडल्ट फिल्म थी। तब मैं 15 वर्ष का था, तब भी मैंने सिनेमा थिएटर में जाने के लिए तीन-चार बार कोशिश की, लेकिन हमेशा मुझे बाहर फेंक देते थे। फिर अंत में मैंने बुर्का पहन के चला गया।” इस एपिसोड में कोरियोग्राफर और आईबीडी जज टेरेंस लुईस भी फैशन पर जीनत के असर को याद करेंगे। उनके आइकॉनिक लुक के बारे में बात करते हुए टेरेंस ने उनके पीले सनग्लासेस और उनके आसान स्टाइल को याद किया। टेरेंस ने कहा, “जीनत, जो आपने पीला सनग्लासेस पहना था, मैं उसे नहीं भूल सकता। यह बहुत सिंपल, लेकिन बहुत स्ट्राइकिंग था और आप बहुत बढ़िया लग रही थीं। मुझे लगता है कि पूरा फैशन उस सेफ जोन में वापस आ गया है और वे बड़े सनग्लासेस जिसे आपको इस तरह स्टाइल किया था।” जीनत ने यह भी बताया कि यह स्ट्राइकिंग लुक उन्होंने खुद बनाया था। इसके अलावा, जीनत ने काठमांडू में ‘सत्यम शिवम सुंदरम’ की शूटिंग की यादें भी ताजा कीं। उन्होंने सेट पर जबरदस्त माहौल और गाने की शूटिंग के दौरान इकट्ठा होने वाली लोकल लोगों की बड़ी भीड़ को याद किया। बता दें कि 1978 में रिलीज हुई सत्यम शिवम सुंदरम: लव सबलाइम को राज कपूर ने डायरेक्ट किया था और इसमें जीनत अमान और शशि कपूर ने लीड रोल किए थे। जीनत ने रूपा का रोल किया था, जो एक गांव की औरत थी, जिसका लुक और खूबसूरती फिल्म में प्यार, सोच और सोशल नजरिए को दिखाने के लिए बहुत जरूरी बन गई। जबकि, शशि कपूर ने राजीव का रोल किया था। यह फिल्म अपने म्यूजिक के लिए भी याद की जाती है, जिसका टाइटल ट्रैक, ‘सत्यम शिवम सुंदरम’, हिंदी सिनेमा के सबसे मशहूर गानों में से एक बन गया।

Ayush Sharma
Author: Ayush Sharma

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Video Post

Quick Link