फिल्म जब लोगों के दिलों को छूती है, तो वो छप्पर फाड़ कमाई करती है: श्रेयस तलपड़े

 नागपुर। निर्देशक विशाल चतुर्वेदी की फिल्म ‘हनुमान अंश’ सिनेमाघरों में ताबड़-तोड़ कमाई कर रही है। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और इसकी कहानी मनोरंजन जगत के सेलेब्स के दिलों को भी छुई हुई है। एक्टर श्रेयस तलपड़े ने फिल्म की सराहना करते हुए कहा कि ‘हनुमान अंश’ को टैक्स-फ्री कर देना चाहिए क्योंकि लोग पहले से ही फिल्म को पसंद कर रहे हैं। अभिनेता श्रेयस तलपड़े ने हाल ही में मीडिया संग इंटरेक्शन के दौरान फिल्म की सराहना करते हुए कहा कि जब कहानी दर्शकों के दिलों को छूती है, तो ताबड़तोड़ कमाई होने लगती है। उन्होंने कहा, “कहानी लोगों के दिलों में छूनी चाहिए और जब वो छू जाती हैं, तो छप्पर फाड़ बिजनेस करती है। तो मुझे लगता है कि हनुमान अंश वैसी ही एक कहानी है, जो लोगों के दिलों को छू गई और उन्हें अपनी लगी। यही वजह है कि फिल्म अच्छी कमाई कर रही है।” अभिनेता ने शोले के दिनों को याद करते हुए कहा, “मुझे लगता है कि फिल्म ने तीसरे, चौथे हफ्ते से अच्छा बिजनेस करना शुरू किया था, जो कि अपने आप में एक अजूबा है। बहुत पहले हम सुना करते थे कि शोले एक ऐसी फिल्म थी, जिसने कुछ हफ्तों के बाद बिजनेस किया था। उसके बाद तो हम आज कल फर्स्ट वीकेंड की बात करते हैं, लेकिन बाद के हफ्तों में ऐसा कुछ हो सकता है। मुझे लगता है कि यह बाबा की कृपा है।” मीडिया ने अभिनेता से फिल्म के टैक्स फ्री होने पर सवाल किया, जिस पर अभिनेता ने हामी भरते हुए कहा, “बिल्कुल, अगर ऐसी फिल्म लोगों को पसंद आ रही है, तो इसे टैक्स फ्री जरूर करना चाहिए, जिससे फिल्म ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचे।” विश्व हिंदू परिषद ने महाराष्ट्र में आगामी नवरात्रि उत्सव के दौरान गरबा और डांडिया पंडालों में मुसलमानों के प्रवेश पर रोक लगाने और प्रवेश के लिए कड़े नियम लागू करने की घोषणा की है। अभिनेता श्रेयस तलपड़े से विश्व हिंदू परिषद के इस बयान पर सवाल किया गया, तो अभिनेता ने कहा, “हम सब इतने सालों से सभी त्योहार एक साथ मनाते और एन्जॉय करते आ रहे हैं। यह हर इंसान पर निर्भर करता है। मुझे लगता है कि यह ज्यादा पॉलिटिकल सवाल है। मैंने हमेशा हर त्योहार का पूरे दिल से मनाया लिया है और मैं आगे भी ऐसा करता रहूंगा।”

Ayush Sharma
Author: Ayush Sharma

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Video Post

Quick Link