लालबागचा राजा के दरबार में सेलेब्स की हाजिरी, कैलाश खेर से लेकर तापसी पन्नू तक ने टेका माथा

 मुंबई। मुंबई के प्रसिद्ध लालबागचा राजा के दरबार में इस साल भी आम जनता से लेकर बॉलीवुड और टीवी सितारों का तांता लगा है। बप्पा के दर्शन के लिए कई सेलेब्स अपने परिवार के साथ पहुंचे और भक्ति में लीन नजर आए। प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर ने मुंबई के प्रसिद्ध लालबागचा राजा के दर्शन किए। गणेश उत्सव के पावन अवसर पर वह बप्पा का आशीर्वाद लेने पंडाल पहुंचे थे। आईएएनएस द्वारा कवर की गई वीडियो में वे बप्पा की भक्ति में लीन नजर आए और पूरी श्रद्धा के साथ भगवान गणेश के दर्शन किए। इसी कड़ी में अभिनेत्री तापसी पन्नू मशहूर लेखिका और फिल्ममेकर कनिका ढिल्लों के साथ लालबागचा राजा का आशीर्वाद लेने पहुंची। गणेशोत्सव के पावन अवसर पर वह पारंपरिक परिधान में नजर आईं। आईएएनएस द्वारा कवर किए गए वीडियो में वह लालबागचा राजा के पंडाल में बप्पा का आशीर्वाद लेती और श्रद्धा भाव से हाथ जोड़कर नमन करती दिख रही हैं। तापसी पन्नू ने इस दौरान बेहद खूबसूरत और सादगी से भरा ट्रेडिशनल लुक कैरी किया। इसी के साथ ही अभिनेत्री और लेखिका-फिल्ममेकर कनिका ढिल्लों ने पैपराजी को देखकर मुस्कराते हुए पोज भी दिए। अभिनेता अजय देवगन बेटे युग के साथ गणेशोत्सव के दौरान मुंबई के प्रसिद्ध लालबागचा राजा के दर्शन करने गए थे। बेटे के साथ उन्होंने बप्पा का आशीर्वाद लिया। हालांकि, अजय देवगन को बप्पा के पास जाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। अभिनेता अजय देवगन की वजह से पंडाल में भारी भीड़ जमा हो गई थी, जिस वजह से उन्हें बेटे के साथ पंडाल की तरफ जाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। हालांकि, सुरक्षाकर्मियों की वजह से वे बप्पा के दर्शन कर पाए। इससे पहले भी कई सेलेब्स मुंबई के प्रसिद्ध लालबागचा राजा के दर्शन करने के लिए पहुंचे थे, जिनमें सिद्धार्थ मल्होत्रा और एकता कपूर जैसी मशहूर हस्तियां शामिल रहे।

Ayush Sharma
Author: Ayush Sharma

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Video Post

Quick Link