वीजा कैंसिल होने से टली रवीना-राशा की कैलाश यात्रा, एक्ट्रेस बोलीं-महादेव ने बचा लिया

मुंबई। अभिनेत्री रवीना टंडन और उनकी बेटी राशा थड़ानी महादेव की अनन्य उपासक हैं और अक्सर ज्योतिर्लिंग या महाकाल दर्शन के लिए जाती रहती हैं। अभिनेत्री रवीना टंडन ने हाल ही में बताया कि वह और उनकी बेटी राशा थडानी कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जाने वाली थीं लेकिन यात्रा से कुछ समय पहले ही उन्हें अपना प्लान कैंसिल करना पड़ा था। अभिनेत्री ने यह किस्सा ‘इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 5’ के सेमी-फिनाले एपिसोड के दौरान बताया। शो के दौरान अभिनेत्री कहती हैं कि वह अब ईश्वर द्वारा निर्धारित समय पर विश्वास करने लगती हैं, भले ही चीजें प्लान के मुताबिक हो या न हों। रवीना टंडन ने याद करते हुए बताया कि 2022 में अपने पिता के निधन के बाद उन्होंने 12 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा पूरी की थी। इसके बाद उन्होंने और बेटी राशा थडानी ने साथ में कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर जाने का प्लान बनाया था लेकिन उनका प्लान उस वक्त बिगड़ गया, जब यात्रा से ठीक पहले उनका वीजा कैंसल हो गया था। अभिनेत्री ने बताया कि वीजा कैंसल होने पर उन्हें काफी दुख हुआ था लेकिन उन्हें समझ में आया कि अचानक कैंसिल होने के पीछे कोई वजह जरूर होगी। अभिनेत्री रवीना टंडन ने कहा, “मैंने इतना बोला कि महादेव का कुछ तो कारण होगा, हमें नहीं जाना है इसके पीछे कोई वजह तो होगी। जब वो बुलाएंगे तब अपने आप हम चले जाएंगे।” रवीना टंडन ने बताया कि प्लान कैंसिल होने के बाद बेटी राशा ने उन्हें नेपाल के हिमालयी क्षेत्र में आई भयानक आपदा के बारे में बताया। उन्होंने कहा, “हम बहुत निराश थे कि यात्रा कैंसिल हो गई और दो दिन बाद हमें पता चला कि ग्लेशियर टूट गया। यह मानव निर्मित आपदा थी।” उन्होंने कहा कि इस अनुभव ने उनके इस विश्वास को और मजबूत कर दिया कि कभी-कभी एक अनचाहा झटका भी आपकी सुरक्षा बन जाता है। उन्होंने कहा, “हर स्थिति से आपको बचाने का यह भगवान का तरीका है।” बता दें कि 26 अगस्त को नेपाल के लांगटांग इलाके में भयानक बाढ़ आई थी और नेपाल-तिब्बत बॉर्डर इलाके में बहुत ज्यादा तबाही हुई थी।

Ayush Sharma
Author: Ayush Sharma

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Video Post

Quick Link