आईसीसी रैंकिंग: श्रेयस अय्यर और केएल राहुल की टॉप-10 बल्लेबाजों में एंट्री

नई दिल्ली। वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज में धमाकेदार बल्लेबाजी के दम पर केएल राहुल और श्रेयस अय्यर ने वनडे और टी20 के टॉप-10 बल्लेबाजों में एंट्री की है। श्रेयस अय्यर ने मंगलवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले मैच में अपने टी20 करियर का पहला शतक लगाया। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में हुए मुकाबले में अय्यर ने 42 गेंदों पर शतक लगाया और 43 गेंदों पर नाबाद 102 रन की पारी खेली। इस शतक की बदौलत श्रेयस ने 18 स्थान की छलांग लगाते हुए टी20 के टॉप-10 बल्लेबाजों में 7वां स्थान हासिल कर लिया है। पहले स्थान पर भारत के ईशान किशन, दूसरे स्थान पर भारत के अभिषेक शर्मा, तीसरे स्थान पर पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान, चौथे स्थान पर इंग्लैंड के हैरी ब्रूक, पांचवें स्थान पर इंग्लैंड के जोस बटलर, छठे स्थान पर दक्षिण अफ्रीका के डेवाल्ड ब्रेविस, सातवें स्थान पर भारत के श्रेयस अय्यर, आठवें स्थान पर इंग्लैंड के फिल सॉल्ट, नौवें स्थान पर श्रीलंका के पाथुम निसांका और दसवें स्थान पर भारत के तिलक वर्मा हैं। सॉल्ट, निसांका और वर्मा को 1-1 स्थान का घाटा हुआ है। केएल राहुल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे और आखिरी वनडे में नाबाद 129 रन बनाए थे। राहुल ने 87 गेंदों पर खेली इस पारी में 6 छक्के और 10 चौके लगाए थे। केएल को इस पारी का फायदा हुआ है। राहुल 7 स्थान की छलांग लगाते हुए 10वें नंबर पर पहुंच गए हैं। पहले स्थान पर भारतीय कप्तान शुभमन गिल हैं। दूसरे स्थान पर न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल हैं। मिचेल को एक स्थान का फायदा हुआ है। तीसरे स्थान पर विराट कोहली हैं। कोहली को एक स्थान का घाटा हुआ है। रोहित शर्मा चौथे स्थान पर हैं, जबकि अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान पांचवें स्थान पर हैं। वेस्टइंडीज के कप्तान शे होप 2 स्थान की छलांग लगाते हुए छठे स्थान पर पहुंच गए हैं। शे होप ने भारत के खिलाफ तीसरे वनडे में 162 रन की नाबाद पारी खेलकर वेस्टइंडीज को जीत दिलाई थी। पाकिस्तान के बाबर आजम और श्रीलंका के कुसाल मेंडिस सातवें और आठवें स्थान पर हैं। दोनों को एक-एक स्थान का नुकसान हुआ है। इंग्लैंड के जो रूट नौवें और भारत के केएल राहुल दसवें स्थान पर हैं।

Ayush Sharma
Author: Ayush Sharma

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Video Post

Quick Link