बीजिंग। शीत्सांग के नागछू शहर के बाछेन जिले में 22 अक्टूबर की रात दस बजकर 33 मिनट के पास 7.0 तीव्रता वाला भूकंप आया, जिसमें भारी संख्या में जनहानि हुई। भूकंप के बाद चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने अहम निर्देश देकर तलाशी और बचाव करने, घायलों का इलाज करने और नुकसान को न्यूनतम करने की पूरी कोशिश करने पर बल दिया। शी चिनफिंग ने बल दिया कि आपदा पीड़ित क्षेत्र ऊंचे समुद्रीय सतह वाला इलाका है और मौसम ठंडा है। भूकंप की स्थिति और मौसम परिवर्तन की कड़ी निगरानी करने के साथ वैज्ञानिक रूप से बचाव व राहत करना और बाद में होने वाली आपदा की रोकथाम करनी चाहिए। राहत सामग्री की त्वरित व्यवस्था करना, पीड़ितों के पुनर्वास, क्षतिग्रस्त अवसंरचना की मरम्मत और लोगों के जान-माल की सुरक्षा को सुनिश्चित करना चाहिए। चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग ने भी राहत व बचाव कार्य के लिए पूरी कोशिश करने की मांग की। बता दें कि शी चिनफिंग के अहम निर्देश और चीनी प्रधान मंत्री ली छ्यांग की मांग के मुताबिक चीनी आपात प्रबंधन मंत्रालय ने शीत्सांग में कार्य दल भेजा है। शीत्सांग स्वायत्त प्रदेश सरकार राहत व बचाव कार्य की पूरी कोशिश कर रही है। अब विभिन्न कार्य व्यवस्थित रूप से चल रहे हैं।











