समस्तीपुर जिले में चाय दुकानदार की बेटी ने 12 वीं में हासिल किया राज्य में चौथा स्थान

 

समस्तीपुर, बिहार: समस्तीपुर जिले में एक बार पुणे ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों ने शिक्षा क्षेत्र में अपना दम दिखाया है। विभूतिपुर के वार्ड 6 मोहल्ला प्रदीप राय की पुत्री ज्योति कुमारी ने बिहार में चौथा स्थान लाकर प्रखंड व जिले का नाम रोशन किया है। प्रदीप राय का विभूतिपुर के खोकसाहा चौक पर चाय नाश्ता की दुकान है। नरहन स्थित जेपीएन हाई स्कूल से पढ़ाई की है। ज्योति ने बताया कि उसने सेल्फ स्टडी की। रोजाना 5 से 6 घंटे तक पढ़ाई करी। लगातार अपने कोर्स का रिवीजन करती रही। इसमें उसके स्कूल के शिक्षक माता-पिता का भरपूर सहयोग रहा। स्कूल के सभी शिक्षकों ने उसे भरपूर मदद की। यहां बता दें कि गत वर्ष ज्योति का फुफेरा भाई प्रणव कुमार ने भी राज्य में चौथा स्थान लाया था। एक साल बाद पुनः इस घर में खुशी का माहौल व्याप्त है। परिवार के लोग खुशी से फूले नहीं समा रहे। प्रणव भी जेपीएन हाई स्कूल का ही छात्र था। ज्योति ने बताया कि उसका सोशल मीडिया अकाउंट नहीं है उसने सिर्फ सेल्फ स्टडी करी है।

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Video Post

Quick Link