नोएडा में फेक न्यूज साजिश का खुलासा, पाकिस्तान से संचालित X हैंडल पर FIR

 

नोएडा, यूपी: नोएडा पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि श्रमिकों के आंदोलन के दौरान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर फेक न्यूज फैलाने वाले कुछ हैंडल पाकिस्तान से संचालित हो रहे थे। जांच में सामने आया कि “आरुषि तिवारी” और “मीर इलियासी” नाम के हैंडल्स ने पुलिस फायरिंग में 11 और 14 श्रमिकों की मौत जैसी झूठी खबरें फैलाईं। इन अफवाहों के जरिए माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई। पुलिस ने सेक्टर-20 थाने में दोनों हैंडल्स के खिलाफ FIR दर्ज की है। साथ ही साजिश के तहत QR कोड के जरिए ग्रुप बनाकर हिंसा भड़काने की कोशिश की गई, जिसमें रूपेश रॉय, आदित्य आनंद और मनीषा चौहान जैसे लोगों की भूमिका सामने आई। इस मामले में अब तक कुल 13 मुकदमे दर्ज किए गए हैं और 62 लोगों को अलग-अलग धाराओं में गिरफ्तार किया गया है, जिनमें आगजनी और अफवाह फैलाने वाले शामिल हैं।

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Video Post

Quick Link