आरजेडी से जेडीयू, जेडीयू से बीजेपी, ऐसा है सम्राट चौधरी का सफर…

सम्राट चौधरी ने बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। वो बिहार में बीजेपी के पहले मुख्यमंत्री हैं। राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने सम्राट चौधरी को बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। सम्राट चौधरी की राजनीतिक करियर की शुरुआत साल 2005 से हुई थी। तब वो आरजेडी में थे। साल 2014 में सम्राट आरजेडी छोड़कर जेडीयू में आ गए। तीन साल बाद यानि 2017 में सम्राट चौधरी बीजेपी में आ गए। बीजेपी में सम्राट चौधरी को बीजेपी की राज्य इकाई का उपाध्यक्ष बनाया गया, विधान परिषद का सदस्य बनाया गया। साल 2020 में सम्राट नीतीश की सरकार में मंत्री बन गए। फिर 28 जनवरी 2024 को पहली बार सम्राट बिहार के उपमुख्यमंत्री बने और 15 अप्रैल 2026 को वो बिहार के सीएम बन गए हैं।

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Video Post

Quick Link