यूपी के मंत्री जयवीर सिंह ने महिला आरक्षण बिल के विरोध को लेकर सपा को घेरा

इटावा, यूपी: उत्तर प्रदेश के इटावा में कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह ने बुद्धा पार्क में पर्यटन एवं संस्कृति विभाग की कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के पर्यटन विकास को बढ़ावा देने की बात कही। महिला आरक्षण बिल को लेकर विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि राष्ट्रहित में महिलाओं की सशक्त भागीदारी और सक्रिया योगदान राजनीतिक और शासन के निर्णयों में उनकी भूमिका तय करने के लिए महिला आरक्षण विधेयक लाया गया है। बिना किसी राजनीतिक भेदभाव के लागू करने का काम हमारी सरकार कर रही है लेकिन समाजवादी पार्टी ने हमेशा अप्रत्यक्ष रूप से इसे पारित नहीं कराने के लिए काम हमेशा किया है। अखिलेश जी को अगर उन लोगों से इतना मधुर प्रेम है तो किसने रोका है सारी पार्टी की सीटें जो हैं मुस्लिम महिलाओं को दे दें।

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Video Post

Quick Link