NEET पेपर लीक मामले में सीकर के शिक्षक शशिकांत सुथार का बड़ा खुलासा

सीकर, राजस्थान: सीकर के निजी कोचिंग शिक्षक शशिकांत सुथार, जिन्होंने सबसे पहले NEET पेपर लीक मामले का खुलासा किया था, ने पूरे घटनाक्रम पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने बताया कि उन्हें एक मकान मालिक से गैस पेपर की पीडीएफ मिली थी, जिसके कई प्रश्न NEET परीक्षा के असली पेपर से मेल खा रहे थे. इस पर उन्होंने अपने साथी शिक्षकों से भी प्रश्नों का मिलान करवाया. शशिकांत ने कहा कि विद्यार्थियों पर मानसिक दबाव न पड़े इसलिए स्थानीय स्तर पर रिपोर्ट दर्ज कराने के बजाय सीधे एनटीए को जानकारी दी गई. उन्होंने प्रशासन, एसओजी और कोचिंग स्टाफ के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि असली हीरो वे छात्र हैं जिन्होंने पूरे साल मेहनत की है.

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Video Post

Quick Link