इटली: पीएम मोदी इस वक्त इटली में हैं। बुधवार को संयुक्त राष्ट्र (UN) की प्रमुख संस्था खाद्य एवं कृषि संगठन (एफएओ) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वर्ष 2026 के प्रतिष्ठित ‘एग्रीकोला मेडल’ से सम्मानित किया है। आपको बता दें कि ये FAO द्वारा दिया जाने वाला सबसे बड़ा और सर्वोच्च सम्मान है, जो वैश्विक स्तर पर कृषि और खाद्य सुरक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व बदलाव लाने वाले नेताओं को दिया जाता है। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि ये उनका सम्मान नहीं है, बल्कि भारत के किसानों, पशुपालकों, मत्स्यपालकों, कृषि वैज्ञानिकों और श्रमिकों की मेहनत का फल है।











