सेंसेक्स 78,000 के नीचे फिसला

मुंबई। मध्यपूर्व में तनाव के चलते भारतीय शेयर बाजार सोमवार के कारोबारी सत्र में लाल निशान में बंद हुआ। दिन के अंत में सेंसेक्स 442.93 अंक या 0.57 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 77,708.52 और निफ्टी 95.80 अंक या 0.39 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,238.50 पर था। बाजार में गिरावट का नेतृत्व वित्तीय शेयरों ने किया। निफ्टी प्राइवेट बैंक 2.27 प्रतिशत और निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज 1.22 प्रतिशत की गिरावट के साथ टॉप लूजर थे। इसके अलावा निफ्टी सर्विसेज, निफ्टी ऑटो, निफ्टी आईटी और निफ्टी रियल्टी लाल निशान में बंद हुए। दूसरी तरफ निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी फार्मा, निफ्टी हेल्थकेयर, निफ्टी मीडिया, निफ्टी कमोडिटीज, निफ्टी एनर्जी, निफ्टी पीएसई, निफ्टी मेटल, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और निफ्टी इन्फ्रा हरे निशान में बंद हुए। एसबीआई सिक्योरिटीज के मुताबिक, निफ्टी के लिए तत्काल रुकावट का स्तर 24370-24400 जोन है। अगर निफ्टी इस जोन के ऊपर टिकता है, तो यह शॉर्ट टर्म में 24550 और उसके बाद 24700 तक बढ़ सकता है। दूसरी ओर, निफ्टी के लिए तुरंत सपोर्ट 24130-24100 जोन में है। सेंसेक्स पैक में ट्रेंट, पावर ग्रिड, एनटीपीसी, भारती एयरटेल, एसबीआई, अल्ट्राटेक सीमेंट, आईसीआईसीआई बैंक, एचसीएल टेक, सनफार्मा, आईटीसी, एलएंडटी, बजाज फाइनेंस, टेक महिंद्रा, अदाणी पोर्ट्स, टाइटन, टाटा स्टील, इटरनल, एशियन पेंट्स और बजाज फिनसर्व गेनर्स थे। एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, मारुति सुजुकी, कोटक महिंद्रा बैंक, इन्फोसिस, टीसीएस, एमएंडएम, इंडिगो, बीईएल और एचयूएल लूजर्स थे। लार्जकैप की अपेक्षा मिडकैप और स्मॉलकैप में खरीदारी देखने को मिली। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 373.70 अंक या 0.60 प्रतिशत की मजबूती के साथ 62,801.75 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 30.15 अंक या 0.16 प्रतिशत की बढ़त के साथ 19,326.45 पर था। जानकारों के मुताबिक, बाजार में गिरावट की वजह मध्य पूर्व में तनाव जारी रहना है। इसके चलते कच्चा तेल लगातार 85 डॉलर के पार बना हुआ है।

Ayush Sharma
Author: Ayush Sharma

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Video Post

Quick Link