अंबाला में अनिल विज का तंज, दीपेंद्र हुड्डा बदलवा लें अपने चश्मे का नंबर तभी दिखेगा विकास

अंबाला। हरियाणा सरकार में मंत्री अनिल विज ने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में अपनी सरकार की उपलब्धियां बताईं। उन्होंने हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी की कार्यशैली की तारीफ भी की। उन्होंने दीपेंद्र हुड्डा पर तंज कसते हुए कहा, “उन्हें किसी अच्छे डॉक्टर को दिखाकर अपना आंख का चश्मा बदलवा लेना चाहिए, तभी उन्हें विकास के कार्य दिखेंगे।” अनिल विज ने कहा कि सीएम सैनी हरियाणा और पंजाब में एक ऐसी व्यवस्था तैयार करने की दिशा में लगातार पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रहे हैं, जिससे किसी को भी कोई दिक्कत न हो। सीएम सैनी की कार्यशैली की वजह से ही आज की तारीख में हरियाणा में विकास के कार्य तेज गति से हो रहे हैं और आगे भी बदस्तूर होते रहेंगे। उनके मुताबिक, सीएम सैनी का पंजाब और हरियाणा दोनों राज्यों में दबदबा है। वे दोनों जगहों पर अच्छी व्यवस्था करने में जुटे हैं। यहां प्रदेश को भी तेज गति से आगे बढ़ा रहे हैं और पंजाब से एक ऐसी सरकार है, जिसे लोगों के हितों से कोई लेना देना नहीं है। लेकिन, सीएम सैनी पंजाब की मौजूदा सरकार को उखाड़कर वहां कमल खिलाने में जुटे हुए हैं। हमें यथाशीघ्र सफलता मिलेगी। साथ ही, उन्होंने सवाल उठाने वालों को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि आरोप लगाने वाले आरोप लगाते रहते हैं। लेकिन, सरकार की ओर से उन्हें जवाब मिल पाता है। इनसे पूछा जाने चाहिए कि आखिर इन लोगों ने अपने सरकार के शासनकाल में क्या किया? अनिल विज ने कहा कि हमने अंबाला में युवाओं के हितों को देखते हुए उनके लिए फुटबॉल स्टेडियम बनाकर दिए। उनके लिए ऑल वेदर स्वीमिंग पूल बनाए। हमने युवाओं के लिए जिमनास्टिक हॉल बनाए। उनके लिए बैडमिंटन हॉल बनाए। यह काम हमारी सरकार ने युवाओं के लिए किए। साथ ही, हमने यह भी सुनिश्चित किया कि हमारे युवाओं को किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो।

Ayush Sharma
Author: Ayush Sharma

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Video Post

Quick Link