‘अतिमनोहरम’ के लिए प्रार्थनी संदीप ने पूरी की डबिंग, 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म

मुंबई। भारतीय अभिनेत्री प्रार्थनी संदीप जल्द ही मोस्ट अवेटेड मलयालम फिल्म ‘अतिमनोहरम’ में नजर आएंगी। शनिवार को अभिनेत्री ने बताया कि उन्होंने फिल्म के लिए अपनी डबिंग पूरी कर ली है। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें पोस्ट कर लिखा, “अतिमनोहरम के लिए डबिंग पूरी हो गई। आप सभी के और एक खूबसूरत कदम करीब।” हालांकि फिल्म की कास्ट ने इसी साल 17 अगस्त को डबिंग शुरू की थी। इस बात की जानकारी प्रोड्यूसर आशिक उस्मान ने सोशल मीडिया के जरिए दी थी। यह फिल्म वर्तमान में अपने पोस्ट-प्रोडक्शन स्टेज पर है। फिल्म में सुपरस्टार मोहनलाल मुख्य भूमिका में हैं, जो ‘टी. एस. लवलजान’ नाम के एक पुलिस सब इंस्पेक्टर का किरदार निभा रहे हैं। उनके साथ लोकप्रिय अभिनेत्री मीरा जैस्मीन उनकी पत्नी ‘नैसी’ के रोल में नजर आएंगी। प्रार्थना संदीप भी इस फिल्म में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं, जिसने फैंस और सिनेमा लवर्स के बीच काफी उत्सुकता बढ़ा दी है। इस फिल्म का निर्देशन तरुण मूर्ति कर रहे हैं। मोहनलाल के साथ ब्लॉकबस्टर फिल्म थुदारम’ के बाद यह उनकी दूसरी लगातार सहयोग वाली फिल्म है। यह एक पुलिस प्रोसीजरल, फैमिली ड्रामा और एक्शन-कॉमेडी फिल्म है। कहानी एक समर्पित पुलिस अधिकारी के दैनिक संघर्षों, काम के दबाव और उसके निजी व पारिवारिक जीवन के तालमेल को दर्शाती है। फिल्म का निर्माण आशिक उस्मान प्रोडक्शंस के बैनर तले आशिक उस्मान द्वारा किया जा रहा है और इसका संगीत जेक्स बेजॉय ने तैयार किया है। इसकी कहानी कहानी रतीश रवि ने लिखी है। फिल्म को शुरू में ‘एल366’ के नाम से जाना जा रहा था। फिल्म से लोगों को काफी उम्मीदें हैं, क्योंकि ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘थुदारम’ की जबरदस्त सफलता के बाद मशहूर डायरेक्टर और मलयालम सुपरस्टार एक बार फिर इस प्रोजेक्ट के लिए साथ आए हैं। यह फिल्म 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Ayush Sharma
Author: Ayush Sharma

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Video Post

Quick Link