अनूप सोनी ने स्पेशल वीडियो शेयर कर पत्नी जूही सोनी को विश किया जन्मदिन

 मुंबई। अभिनेता अनूप सोनी की पत्नी जूही सोनी सोमवार को अपना जन्मदिन मना रही हैं। इस अवसर पर अभिनेता ने पत्नी को खास अंदाज में बधाई दी। अभिनेता अनूप सोनी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पत्नी का मोंटाज वीडियो शेयर किया। इसमें जूही की खूबसूरत तस्वीरें शामिल हैं। अनूप सोनी ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो, मेरी जूही। ईश्वर करे आपका आने वाला साल खुशियों, प्यार और अच्छी सेहत से भरा रहे। थिएटर और फिल्मों में आपको खूब सफलता मिले और एक कलाकार के रूप में आपको अपने काम से हमेशा खुशी और संतोष मिले। आपका जन्मदिन बहुत ही खूबसूरत और यादगार रहे।” अनूप द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो को फैंस समेत इंडस्ट्री कलाकार काफी पसंद कर रहे हैं। कमेंट सेक्शन पर सभी जूही को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। कहते हैं, जो किस्मत में होता है, वह मिलकर ही रहता है। ऐसा ही कुछ अभिनेता अनूप सोनी और अभिनेत्री जूही के साथ हुआ। यह दोनों की ही दूसरी शादी है। इससे पहले जूही फिल्ममेकर बिजॉय नांबियार के साथ शादी के बंधन में थी। हालांकि, कुछ कारणों से यह रिश्ता चला नहीं सका और दोनों अलग हो गए। वहीं, अनूप सोनी को भी पहली साथ से दो बेटियां, जोया और मायरा हैं। अनूप का पहली पत्नी के साथ वर्ष 2010 में तलाक हो गया था। अनूप और जूही ने साल 14 मार्च 2011 में शादी कर ली था, जिससे कपल को एक बेटा है। जूही सोनी की बात करें, तो वह दिग्गज अभिनेता-राजनेता राज बब्बर और रंगमंच कलाकार नादिरा बब्बर की बेटी हैं। वह मुख्य रूप से प्रसिद्ध भारतीय फिल्म – टेलीविजन अभिनेत्री है और थिएटर में सक्रिय हैं। उन्होंने ‘आपके सईयारा’ जैसे सफल नाटकों का निर्देशन व अभिनय किया है। नादिरा बब्बर के ‘एकजुट’ थिएटर ग्रुप के साथ मिलकर वे लंबे समय से रंगमंच में सक्रिय हैं।

Ayush Sharma
Author: Ayush Sharma

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Video Post

Quick Link