अपनी हार की समीक्षा करने के बजाय चुनाव आयोग पर हमला कर रही कांग्रेस: स्मृति ईरानी

नई दिल्ली। भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव स्मृति ईरानी ने मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कांग्रेस और उसके नेतृत्व पर संवैधानिक संस्थाओं पर हमला करने का आरोप लगाया। स्मृति ईरानी ने कहा कि 2019 में कांग्रेस के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा था कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छवि खराब करने का भरसक प्रयास करेंगे। इस पर पीएम मोदी ने बार-बार कहा था कि मुझ पर कटाक्ष करें, मुझ पर हमला करें, लेकिन कांग्रेस का यह हमला संवैधानिक संस्थाओं और भारत के लोकतंत्र पर हमले में तब्दील नहीं होना चाहिए। कांग्रेस का नेतृत्व देश की संवैधानिक व्यवस्था को तार-तार करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। आज कांग्रेस नेतृत्व ने कहा कि चुनाव आयोग को सवालों के घेरे में लाने के लिए उनके कार्यकर्ताओं का महिमामंडन किया जा रहा है। भाजपा नेता ने कहा कि कांग्रेस अपने प्रदर्शन की समीक्षा करने के बजाय चुनाव आयोग पर हमला कर रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि हिमाचल प्रदेश, पंजाब, केरल और कर्नाटक में जहां भाजपा सत्ता में नहीं है, क्या वहां कांग्रेस नेतृत्व चुनाव आयोग को क्लीन चिट दे रहा है या वहां भी उसके मन में सवाल हैं। ईरानी ने कहा कि एक नागरिक के तौर पर वह कहना चाहती हैं कि चुनाव आयोग भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करता है और यह भारत के लोकतंत्र का मान है, जिसकी कई देशों ने सराहना की है और सम्मान किया है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने कहा है कि वह खुद वोटर लिस्ट में नामों की जांच करेगा, तो फिर कांग्रेस नेतृत्व मरे हुए और डुप्लीकेट वोटरों के नाम क्यों वापस लाना चाहती है। कांग्रेस यह क्यों चाहती है कि वोटर लिस्ट में डुप्लीकेट एंट्री और मृत वोटरों के नाम बने रहें। ईरानी ने कहा कि कांग्रेस को इस बात का दुख है कि आज लोकतांत्रिक ढांचे में भारत की जनता उसका समर्थन नहीं करती, इसलिए अपनी हार की समीक्षा करने के बजाय वह चुनाव आयोग पर हमला कर रही है। भाजपा नेता ने आगे कहा कि आज स्तब्ध हूं कि कांग्रेस के नेतृत्व ने लाहौर के कांग्रेस सेशन का उल्लेख किया। अगर कांग्रेस पार्टी इतिहास के पन्ने पलटना चाहती है, तो वो पन्ना भी पलटकर कांग्रेस को देश की जनता के सामने प्रस्तुत कर देना चाहिए, जिसके अंतर्गत एओ ह्यूम ने वायसराय के साथ यह सुझाव साझा किया था कि अगर ब्रिटिश एम्पायर का संरक्षण करना है, तो कांग्रेस पार्टी का गठन होना चाहिए।

Ayush Sharma
Author: Ayush Sharma

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Video Post

Quick Link