अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज और एशियन गेम्स 2026 से बाहर हर्षित राणा

नई दिल्ली। भारतीय टीम को 13 सितंबर से अफगानिस्तान के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की टी20 सीरीज से पहले बड़ा झटका लगा है। हर्षित राणा अपनी इंजरी से न उबर पाने के कारण अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज और एशियन गेम्स 2026 से बाहर हो गए हैं। हर्षित राणा की जगह पर भारतीय टीम में यश ठाकुर को अफगानिस्तान टी20 सीरीज और एशियन गेम्स के लिए चुना गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने गुरुवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर इस बात की जानकारी दी है। बीसीसीआई ने बताया, “पुरुष चयन समिति ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज और एशियन गेम्स 2026 के लिए भारत की टीम में हर्षित राणा की जगह यश ठाकुर को शामिल किया है।” हर्षित को अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया था, लेकिन उन्हें पहले फिटनेस टेस्ट से गुजरना था। भारतीय बोर्ड ने बताया कि हर्षित को अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए उनकी फिटनेस के आधार पर टीम में चुना गया था। हालांकि 7 सितंबर को गेंदबाजी के दौरान उनकी जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया है। बीसीसीआई ने कहा, “यह तेज गेंदबाज बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में अपने रिहैब के दौरान अच्छी प्रगति कर रहा था। 7 सितंबर को मैच सिमुलेशन के दौरान गेंदबाजी करते समय उन्हें जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया, जिसके कारण हर्षित को टीम से बाहर होना पड़ा है।” जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल सीरीज के दौरान अपना डेब्यू करने वाले यश ने अब तक कुल 2 मैच खेले हैं और कुल 4 विकेट चटकाए हैं। हालांकि अच्छे प्रदर्शन के बावजूद यश को अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम में नहीं चुना गया था। एशियन गेम्स 2026 के लिए भी भारतीय टीम कागज पर काफी मजबूत नजर आ रही है। एशियन गेम्स का आयोजन 19 सितंबर से जापान के आइची-नागोया में होना है। भारतीय टीम टूर्नामेंट में अपना पहला मुकाबला क्वार्टर फाइनल के रूप में 28 सितंबर को खेलेगी। अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का अपडेटेड स्क्वॉड: श्रेयस अय्यर [कप्तान], अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन [विकेटकीपर], ईशान किशन [विकेटकीपर], तिलक वर्मा [उपकप्तान], शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रित बुमराह, अर्शदीप सिंह और यश ठाकुर। एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय टीम का अपडेटेड स्क्वॉड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी और यश ठाकुर।

Ayush Sharma
Author: Ayush Sharma

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Video Post

Quick Link