आईआरसीटीसी में पर्यटन मॉनिटर के पदों पर भर्ती का सुनहरा अवसर, 8-9 सितंबर को वॉक-इन इंटरव्यू

नई दिल्ली। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) ने संविदा के आधार पर दो वर्ष की अवधि के लिए पर्यटन मॉनिटर (टूरिज्म मॉनिटर) के खाली कुल 9 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है। पर्यटन मॉनिटर के 9 पदों में कॉर्पोरेट ऑफिस के 6 और नॉर्थ जोन के 3 पोस्ट शामिल हैं। पर्यटन मॉनिटर के इन सभी पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन वॉक-इन इंटरव्यू, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल फिटनेस के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी योग्यता के अनुसार 30,000 से 35,000 रुपए के बीच प्रति माह होगी। इसके अलावा, कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे। इंटरव्यू में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के पास टूरिज्म में 3 वर्ष की बैचलर डिग्री या किसी भी स्ट्रीम में 3 वर्ष की बैचलर डिग्री के साथ ट्रैवल और टूरिज्म में 1 वर्ष का डिप्लोमा और टूर ऑपरेशन/ट्रैवल एजेंसी फर्मों में कम से कम 1 वर्ष का काम का अनुभव या किसी भी स्ट्रीम में 3 वर्ष की बैचलर डिग्री के साथ ट्रैवल और टूरिज्म में 2 वर्ष की पोस्ट-ग्रेजुएशन डिग्री/डिप्लोमा के साथ टूर ऑपरेशन/ट्रैवल एजेंसी फर्मों में कम से कम 2 वर्ष काम का अनुभव होना चाहिए। आवेदकों की अधिकतम आयु 35 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 1 सितंबर के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। वॉक-इन इंटरव्यू 8 और 9 सितंबर को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे के बीच ‘आईआरसीटीसी, नॉर्थ जोन: बी-148, 11वीं मंजिल, स्टेट्समैन हाउस, बाराखंबा रोड, कनॉट प्लेस, नई दिल्ली – 110001’ पते पर आयोजित किए जाएंगे। ऐसे में जो उम्मीदवार साक्षात्कार में शामिल होने वाले हैं, उन्हें समय से केंद्र पर पहुंचने के अलावा अपने साथ भरे हुए आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी के साथ सभी संबंधित डॉक्यूमेंट्स की मूल और फोटोकॉपी एवं पासपोर्ट आकार का फोटो साथ ले जाने की सलाह दी जाती है, क्योंकि इंटरव्यू प्रक्रिया शुरू होने से पहले अभ्यर्थियों का रजिस्ट्रेशन और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा। आवेदन पत्र डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पोस्ट के लिए जारी अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद नोटिफिकेशन में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें और याद से इंटरव्यू के दिन केंद्र पर ले जाएं।

Ayush Sharma
Author: Ayush Sharma

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Video Post

Quick Link