आईएफसीएल लिमिटेड में सीनियर एसोसिएट सहित कई पदों पर नौकरी का मौका, 27 सितंबर तक करें आवेदन

 नई दिल्ली। देश की पहली विकास वित्त संस्था, इंडस्ट्रियल फाइनेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (आईएफसीएल) ने संविदा के आधार पर सीनियर एसोसिएट सहित विभिन्न 14 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। आईएफसीएल लिमिटेड की ओर से जारी 14 रिक्तियों में एसोसिएट डायरेक्टर के 2, एसोसिएट डायरेक्टर – (एस्टेट्स, सर्विसेज और एडमिनिस्ट्रेशन) का 1, सीनियर एसोसिएट के 3, सीनियर एसोसिएट – टेक्निकल (एडवांस्ड केमिस्ट्री सेल – एसीसी) का 1, सीनियर एसोसिएट – (क्रेडिट रिस्क मैनेजमेंट) का 1, सीनियर एसोसिएट – (क्रेडिट मॉनिटरिंग और रिकवरी) का 1, सीनियर एसोसिएट – (एस्टेट्स, सर्विसेज और एडमिनिस्ट्रेशन) का 1, सीनियर एसोसिएट (ह्यूमन रिसोर्सेज) का 1, सीनियर एसोसिएट – टेक्निकल (इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग स्कीम) का 1, सीनियर एसोसिएट – टेक्निकल (केमिकल और पेट्रोकेमिकल सेक्टर) का 1 और सीनियर एसोसिएट (टेक्निकल) (इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स) का 1 पद शामिल है। इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया जारी है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 27 सितंबर तक तय की गई है। एप्लीकेशन फॉर्म भरने के इच्छुक उम्मीदवार आईएफसीएल लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर सकते हैं। इसके अलावा उम्मीदवारों को तय समय सीमा के अंदर अपना सीवी वेबसाइट के करियर सेक्शन में दिए गए फॉर्मैट में अपलोड करना होगा। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से पद से संबंधित विषय के अनुसार बीई/बीटेक, पोस्टग्रेजुएट डिग्री/डिप्लोमा, एमबीए/पीजीडीएम, ग्रेजुएशन और साथ में एमबीए/पीजीडीबीए/पीजीडीबीएम/चार्टर्ड अकाउंटेंट/कॉस्ट मैनेजमेंट अकाउंटेंट/सीएफए/मास्टर डिग्री, आदि योग्यता होनी चाहिए। इसके अलावा, कैंडिडेट्स के पास प्रासंगिक क्षेत्र में पद के अनुसार निर्धारित 6 से 15 वर्षों का अनुभव होना भी अनिवार्य है। आवेदकों की अधिकतम आयु पद के अनुसार 38 से 62 वर्ष के बीच तय की गई है, जिसकी गणना 31 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। योग्य अभ्यर्थियों का चयन ऑनलाइन रिज्यूमे या बायोडाटा की शुरुआती जांच, योग्यता और अनुभव के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, पर्सनल या ऑनलाइन इंटरव्यू और दस्तावेजों की जांच के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी आईएफसीएल के वेतनमान नियमों के अनुसार होगी।

Ayush Sharma
Author: Ayush Sharma

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Video Post

Quick Link