इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में नौकरी का सुनहरा मौका, 20 वैज्ञानिक पदों के लिए जल्द शुरू होंगे आवेदन

 नई दिल्ली। भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई), नई दिल्ली में नौकरी करना हजारों लोगों का सपना होता है। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने विभिन्न अनुशासनों में पूर्णकालिक आधार पर वैज्ञानिक ‘बी’ (सामान्य केंद्रीय सेवा, समूह ‘क’ राजपत्रित, गैर-मंत्रालयी) के कुल 20 पदों को सीधी भर्ती के तहत भरने के लिए एक विज्ञापन प्रकाशित कर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। एमईआईटीवाई की ओर से जिन अनुशासनों में वैज्ञानिक ‘बी’ पद के लिए 20 रिक्तियों की घोषणा की गई है, उनमें इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार इंजीनियरिंग में 10 और कंप्यूटर विज्ञान एवं सूचना प्रौद्योगिकी में 10 पद शामिल हैं। वैज्ञानिक ‘बी’ के इन सभी पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जल्द शुरू होगी। हालांकि, रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू होने और समाप्त होने की तारीख की घोषणा अभी अधिसूचना में नहीं की गई है। इन पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन वैध ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (गेट) स्कोर (2024/2025/2026), व्यक्तिगत साक्षात्कार (पर्सनल इंटरव्यू) और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 7वें केंद्रीय वेतन आयोग (सीपीसी) के पे मैट्रिक्स के लेवल 10 के तहत 56,100 से 1,77,500 रुपए के बीच प्रति माह होगी। इसके अतिरिक्त, अभ्यर्थियों को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे। कैंडिडेट्स ध्यान दें कि इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) की ओर से संबंधित रिक्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होने से पहले अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर योग्यता शर्तें, जरूरी क्वालिफिकेशन, उम्र सीमा, रिजर्वेशन पोजीशन आदि से जुड़ी विस्तृत जानकारी वाला नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। हालांकि, इसके लिए अभ्यर्थियों को समय-समय पर ऑफिशियल पोर्टल को चेक करते रहने की सलाह दी जाती है।

Ayush Sharma
Author: Ayush Sharma

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Video Post

Quick Link