एर्नाकुलम में एबीवीपी की केंद्रीय कार्यसमिति बैठक संपन्न, आगामी वर्ष की कार्ययोजना पर विस्तृत विचार-विमर्श

एर्नाकुलम। केरल के एर्नाकुलम में एबीवीपी की केंद्रीय कार्यसमिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में संगठनात्मक समीक्षा, समसामयिक राष्ट्रीय विषयों तथा आगामी वर्ष की कार्ययोजना पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान जेपीएससी, बीपीएससी, केपीएससी एवं पंजाब की प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रश्नपत्र लीक के खिलाफ विद्यार्थियों के संघर्ष को एबीवीपी ने समर्थन दिया। साथ ही एबीवीपी की ओर से समाज के विभिन्न संगठनों से सहभागिता का आह्वान किया गया। एबीवीपी की ओर से समाज के विभिन्न संगठनों एवं नागरिकों से भी इस विद्यार्थी आंदोलन में सहभागिता का आह्वान किया गया। एबीवीपी का कहना है कि प्रत्येक विद्यार्थी को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं विश्वसनीय परीक्षा प्रणाली मिलना उसका अधिकार है। इसी प्रतिबद्धता के साथ झारखंड में प्रश्नपत्र लीक से संबंधित समाचार सामने आने के तुरंत बाद अभाविप ने सर्वप्रथम राज्यपाल को विस्तृत ज्ञापन सौंपा। बैठक में एबीवीपी के प्रमुख राष्ट्रीय अभियानों की आगामी कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की गई। ‘वंदे मातरम’ को देशभर के शैक्षणिक परिसरों तक व्यापक रूप से पहुंचाने का निर्णय लिया गया। साथ ही 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा रैली, ‘एक गांव-एक तिरंगा’ अभियान तथा सामूहिक वंदे मातरम् गायन अभियान के आयोजन की रूपरेखा भी निर्धारित की गई। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. वीरेंद्र सिंह सोलंकी ने कहा, “एर्नाकुलम में संपन्न केंद्रीय कार्यसमिति बैठक में शिक्षा, संगठन, समसामयिक राष्ट्रीय विषयों एवं आगामी वर्ष की कार्ययोजना पर व्यापक एवं सार्थक चिंतन-मंथन हुआ। झारखंड, बिहार, कर्नाटक एवं पंजाब में प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रश्नपत्र लीक की घटनाएं देश की परीक्षा व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े करती हैं। डॉ. वीरेंद्र सिंह सोलंकी ने कहा, “एबीवीपी विद्यार्थियों की न्यायोचित मांगों एवं उनके लोकतांत्रिक आंदोलनों का पूर्ण समर्थन करती है। प्रत्येक विद्यार्थी को निष्पक्ष, पारदर्शी, विश्वसनीय एवं त्रुटिरहित परीक्षा व्यवस्था प्राप्त होना उसका अधिकार है। इसी उद्देश्य से एबीवीपी नीट परीक्षा में अनियमितताओं के पश्चात भारत सरकार की ओर से गठित उच्चस्तरीय समिति के समक्ष परीक्षा प्रणाली में आवश्यक संस्थागत सुधारों के लिए अपने विस्तृत सुझाव एवं अनुशंसाएं पेश करेगी। उन्होंने आगे कहा, “आगामी समय में केरल के शैक्षणिक परिसरों में ‘कैंपस टू कैंपस वंदे मातरम्’ अभियान तथा ‘स्क्रीन टाइम टू एक्टिविटी टाइम’ अभियान को विशेष रूप से व्यापक स्तर पर संचालित किया जाएगा, ताकि विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति, सकारात्मक परिसर संस्कृति, नेतृत्व क्षमता एवं सक्रिय जनभागीदारी को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके।” उन्होंने कहा, “हमें विश्वास है कि केंद्रीय कार्यसमिति में निर्धारित कार्ययोजना के अनुरूप अभाविप का प्रत्येक कार्यकर्ता इन अभियानों को जनभागीदारी के साथ सफल बनाते हुए छात्रशक्ति को राष्ट्रशक्ति के रूप में संगठित करने के संकल्प को और अधिक सशक्त करेगा।”

Ayush Sharma
Author: Ayush Sharma

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Video Post

Quick Link