गणपति विसर्जन से पहले बप्पा के दर्शन करने पहुंचीं सारा अली खान, सुरभि चंदना और करिश्मा तन्ना

मुंबई। मनोरंजन जगत में गणेशोत्सव की धूम जोरशोर से देखने को मिलती है। 10 दिन तक चलने वाले इस पावन पर्व के आखिरी दिन अभिनेत्री सारा अली खान, सुरभि चंदना और करिश्मा तन्ना बप्पा का आशीर्वाद लेती नजर आईं। अभिनेत्री करिश्मा तन्ना ने परिवार और करीबियों के साथ बप्पा की विधि-विधान से पूजा अर्चना की और कई सेलेब्स के घर बप्पा के दर्शन करने भी गई थीं, जिनमें एकता कपूर का घर शामिल हैं। अभिनेत्री ने गणेशोत्सव की कुछ शानदार झलकियां इंस्टाग्राम पर पोस्ट की, जिसमें गणपति सेलिब्रेशन और अपने करीबी लोगों के साथ बिताए पलों की तस्वीरें शामिल हैं। तस्वीरों में करिश्मा वरुण के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। वहीं एक दूसरी तस्वीर में वह एकता कपूर के साथ दिख रही हैं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस त्योहार का जश्न मनाती और अपने करीबी लोगों के साथ खुशी के पल शेयर करती नजर आ रही हैं। अभिनेत्री ने लिखा, “हाल की जिंदगी। गणपति बप्पा का जश्न और दूसरी खूबसूरत चीजें।” टेलीविजन अभिनेत्री सुरभि चंदना ने इंस्टाग्राम पर गणेशोत्सव की कुछ तस्वीरें पोस्ट कर लिखा, “बप्पा के मोदक भोग, विसर्जन, सेलिब्रेशन, हर जगह जाना, सब कुछ। आज गन्नू पा का सब खत्म हो रहा है। तू आज चला जाएगा और अगले साल के जश्न का इंतजार फिर से शुरू हो जाएगा, मुंबई तुझे बहुत मिस करेगी बप्पा।” अभिनेत्री सारा अली खान गणेशोत्सव के आखिरी दिन फिल्ममेकर निधि दत्ता के घर पर उत्सव का आनंद लेने और बप्पा का आशीर्वाद लेने गई थीं। सारा अली खान ने इस विजिट की कई तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कीं, जिसमें खूबसूरती से सजे हुए गणपति पंडाल की झलक भी दिखी। तस्वीरों में सारा, गणेश जी की सजी हुई मूर्ति के पास पोज देती नजर आ रही हैं। तस्वीरें शेयर करते हुए सारा ने लिखा, “आखिरी दिन दत्ता चा राजा के दर्शन हो गए, गणपति बप्पा मोरया।” सारा की यह विजिट एक बार फिर भारत की विविध सांस्कृतिक और त्योहारों की परंपराओं में उनकी भागीदारी को दिखाती है। सारा ने अक्सर अपने कामों से भारत की विविध संस्कृति को अपनाने की बात कही है। अलग-अलग धर्मों के त्योहारों को मनाने की यही भावना पटौदी परिवार में भी दिखती है। सैफ अली खान और करीना कपूर खान कई त्योहार एक साथ मनाते नजर आते हैं। वहीं उनके बच्चों को भी अलग-अलग परंपराओं से जोड़ा जाता है।

Ayush Sharma
Author: Ayush Sharma

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Video Post

Quick Link