ग्रिड-इंडिया भर्ती 2026 : एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के 52 पदों पर वैकेंसी का नोटिफिकेशन जारी, जानें पूरी डिटेल

नई दिल्ली। ग्रिड कंट्रोलर ऑफ इंडिया लिमिटेड (ग्रिड-इंडिया) में नौकरी करना हजारों लोगों की इच्छा होती है। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं, तो आपके लिए यह अच्छा मौका है। दरअसल, ग्रिड-इंडिया ने एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के विभिन्न 52 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके वैकेंसी निकाली है। ग्रिड-इंडिया की ओर से जारी 52 रिक्तियों में एक्जीक्यूटिव ट्रेनी (इलेक्ट्रिकल) के 37 और एक्जीक्यूटिव ट्रेनी (कंप्यूटर साइंस) के 15 पद शामिल हैं। इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (गेट)-2027 के नतीजे घोषित किए जाने के बाद शुरू की जाएगी, जिसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म भरने के इच्छुक उम्मीदवार ग्रिड-इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय समय सीमा के अंदर अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर सकते हैं। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से पद से संबंधित विषय और विभाग के अनुसार कम से कम 65 प्रतिशत अंकों के साथ बीई/बीटेक/बीएससी (इंजीनियरिंग)/आईडीडी (इंटीग्रेटेड डुअल डिग्री) में फुल-टाइम रेगुलर कोर्स होना चाहिए। आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 31 जुलाई 2027 के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की जांच, गेट-2027 स्कोर, ग्रुप डिस्कशन (जीडी), पर्सनल इंटरव्यू (पीआई) और मेडिकल फिटनेस के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 50,000 से 1,60,000 रुपए के बीच प्रति माह होगी। इसके अलावा, कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे। आवेदन पत्र भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए 500 रुपए तय किया गया है। वहीं, एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/पूर्व सैनिक और विभागीय उम्मीदवार को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है।

Ayush Sharma
Author: Ayush Sharma

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Video Post

Quick Link