ज़ाग्रेब ग्रैंड शतरंज टूर : गुकेश ने अनीश गिरी को हराया, संयुक्त दूसरे स्थान पर पहुंचे

ज़ाग्रेब। विश्व शतरंज चैंपियन डी. गुकेश ने ज़ाग्रेब ग्रैंड शतरंज टूर के दूसरे दिन गुरुवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए नीदरलैंड के ग्रैंडमास्टर अनीश गिरी को हराकर अंक तालिका में संयुक्त दूसरे स्थान पर पहुंच गए। वहीं, फ्रांस के ग्रैंडमास्टर अलीरेज़ा फिरोज़जा लगातार शानदार खेल दिखाते हुए शीर्ष स्थान पर बने हुए हैं। फिरोज़जा ने 12 में से 10 अंक हासिल कर तीन अंकों की बढ़त बना ली है। उनके बाद विन्सेंट कीमर (जर्मनी), मैक्सिम वाचियर-लाग्रेव (फ्रांस), बोगदान-डेनियल डियाक (रोमानिया) और डी. गुकेश सात-सात अंकों के साथ संयुक्त दूसरे स्थान पर हैं। भारत के आर. प्रज्ञानानंद, अनीश गिरी और उज्बेकिस्तान के नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव साढ़े छह अंकों के साथ इनके पीछे हैं। वहीं, क्रोएशिया के इवान सारिच और नीदरलैंड के जॉर्डन वान फोरेस्ट दो-दो अंकों के साथ सबसे निचले स्थान पर हैं। सफेद मोहरों से खेलते हुए गुकेश ने रुई लोपेज़ एक्सचेंज वैरिएशन में अनीश गिरी को शुरुआत से दबाव में रखा। गिरी अपनी तैयारी से जल्दी बाहर हो गए, जिसके बाद गुकेश ने उनके राजा पर लगातार हमला बोला।भारतीय खिलाड़ी ने एक्सचेंज जीतने के बाद कोई गलती नहीं की और शानदार अंदाज में मुकाबला अपने नाम कर लिया।

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Video Post

Quick Link