दिल्ली में अरविंद केजरीवाल समेत आप के कई नेता हिरासत में लिए गए

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को दिल्ली में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं संजय सिंह, सौरभ भारद्वाज और दुर्गेश पाठक के साथ पुलिस ने हिरासत में ले लिया। वहीं, पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ में निर्वाचन आयोग के कार्यालय के बाहर मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं और वोट चोरी के आरोपों को लेकर प्रदर्शन कर रहे आप के वरिष्ठ नेता और पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया को भी पुलिस ने हिरासत में लिया। आम आदमी पार्टी ने शनिवार को चंडीगढ़ में निर्वाचन आयोग के कार्यालय के बाहर कथित ‘वोट चोरी’ और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में अनियमितताओं के खिलाफ प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन युवा संगठनों की ओर से आयोजित किया गया था, जिसे आप ने समर्थन दिया। प्रदर्शनकारी कॉक्रोच जनता पार्टी (सीजेपी) के चुनावी अनियमितताओं के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के समर्थन में भी जुटे थे। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। उन्होंने मतदाता सूची में संशोधन की प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए नागरिकों के मतदान के अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। प्रदर्शन में पंजाब आप के अध्यक्ष अमन अरोड़ा, कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा और बलजीत कौर तथा पार्टी के मीडिया प्रभारी बलतेज पन्नू समेत कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शन को देखते हुए कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। मनीष सिसोदिया ने मतदाता सूची से कथित तौर पर नाम हटाए जाने पर सवाल उठाते हुए कहा कि मतदान का अधिकार नागरिकों का है और इसे मनमाने तरीके से नहीं छीना जा सकता। उन्होंने भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार और निर्वाचन आयोग पर मतदाता सूची के पुनरीक्षण की प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के जरिए लोकतांत्रिक अधिकारों को कमजोर करने का आरोप लगाया। सिसोदिया और अन्य आप नेताओं को हिरासत में लिया जाना चंडीगढ़ में हुए इस प्रदर्शन के दौरान एक अहम घटनाक्रम रहा। मतदाता सूची के पुनरीक्षण और निर्वाचन आयोग की जवाबदेही को लेकर देश के विभिन्न हिस्सों में राजनीतिक गतिविधियां तेज होने के बीच यह प्रदर्शन आयोजित किया गया। वहीं, एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शनों पर पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने आप पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि उन्हें समझ नहीं आ रहा कि आप किसे दोषी ठहरा रही है। ढिल्लों ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी खुद वोट चोरी में शामिल रही है। उन्होंने कहा, “नगर निगम चुनावों के दौरान पटियाला, मोगा और बाघापुराना में आप ने धांधली की थी, जिसके कारण सुप्रीम कोर्ट ने दोबारा चुनाव कराने का निर्देश दिया था। अब वही पार्टी इस मुद्दे पर प्रदर्शन कर रही है। उन्हें शर्म आनी चाहिए।

Ayush Sharma
Author: Ayush Sharma

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Video Post

Quick Link