दोहरी नागरिकता मामले में बुरे फंसे राहुल गांधी लखनऊ हाई कोर्ट बेंच ने दिए ये आदेश लखनऊ

उत्तर प्रदेश : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। लखनऊ हाई कोर्ट बेंच ने दोहरी नागरिकता मामले में कांग्रेस सांसद पर एफआईआर दर्ज करने का आदेश जारी किया है। अपर महाधिवक्ता (AAG) विनय कुमार शाही ने कहा कि राहुल गांधी के पासपोर्ट, नागरिकता और अन्य मामलों को लेकर कई सवाल उठे थे, जो भारतीय नागरिकता अधिनियम और पासपोर्ट एक्ट के तहत संदेह पैदा करते हैं। उन्होंने बताया कि इन मामलों में एक उल्लंघन का आरोप भी लगाया गया था। शाही के अनुसार, इस संबंध में जिला अदालत में धारा 156(3) CrPC और 174(3) BNS के तहत मामला दायर किया गया था, जिसे खारिज कर दिया गया था। बाद में यह मामला हाईकोर्ट पहुंचा, जहां लंबी सुनवाई के बाद अदालत ने पर्याप्त तथ्य पाए जाने के बाद राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं।

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Video Post

Quick Link