‘द ट्रेटर्स इंडिया-2’ से बाहर हुए हरमन सिंघा, बोले-काश शो में और ज्यादा समय मिलता

मुंबई। अभिनेता हरमन सिंघा लोकप्रिय वेब रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स इंडिया-2’ से बाहर निकल गए हैं। अभिनेता का कहना है कि मशहूर अभिनेता, होस्ट और वीजे रणविजय सिंघा के भाई होने की वजह से शो में जाते ही उन्हें सभी ने एकदम से घेर लिया था। हरमन सिंघा का कहना है कि शो में जाने से पहले उन्हें भाई रणवीर सिंघा से ज्यादा सलाह लेनी चाहिए थी। अभिनेता से आईएएनएस ने सवाल किया क्या उनके भाई रणविजय ने चीजें अलग तरीके से की होतीं तो हरमन ने कहा, “रणविजय के साथ भी वही दिक्कत होती जो मुनव्वर फारूकी के साथ हुई। जब ओपनिंग बैट्समैन 30 गेंद में सेंचुरी मारने आए तो सारे बॉलर और फील्डर डर जाते हैं। मेरे साथ भी वही हुआ।” हरमन सिंघा का कहना है कि अगर रणविजय शो में होते तो वो भी मुनव्वर की तरह सबके टारगेट बन जाते, क्योंकि बड़े खिलाड़ी को देखते ही सब घबरा जाते हैं। अभिनेता हरमन सिंघा ने यह भी बताया कि जाने से पहले उन्होंने अपने भाई रणविजय सिंघा से शो के बारे में बात की थी। उन्होंने बताया कि दोनों इस बात से सहमत भी थे कि चाहे हरमन सिंघा बेगुनाह हों या ट्रेटर, उन्हें सबसे पहले टारगेट किया जाएगा। हरमन सिंघा ने कहा, “काश मैं अपने भाई से कुछ सीख लेता। उन्हें इन सब बातों का बहुत अनुभव है, वे रियलिटी शो में काफी काम किया है, मेरा ये पहला अनुभव था।” उन्होंने शो के कॉन्सेप्ट की भी तारीफ की, जिसमें ‘ट्रेटर्स’ को बेगुनाहों के खिलाफ खड़ा किया गया है और साथ ही उन्हें इतनी जल्दी निकाल दिया गया है। उन्होंने कहा, “सच कहूं, तो मुझे बहुत मजा आया इसलिए शो में मेरा कितना भी योगदान क्यों न हो, दर्शकों के देखने के लिए एंटरटेनिंग होना चाहिए और इससे बेहतर कोई फॉर्मेट नहीं है।” हरमन सिंघा ने कहा, “मैं और भाई शो बात कर रहे थे कि ये शो पूरी दुनिया में इतना सफल क्यों है। इसकी वजह इसका फॉर्मेट बहुत मजबूत है। इसमें दो ग्रुप बन जाते हैं और लगातार लड़ाई चलती रहती है कि आखिर जीतेगा कौन- ट्रेटर्स या बेगुनाह लोग।” हरमन की इच्छा थी कि उन्हें शो में और ज्यादा समय मिलता।

Ayush Sharma
Author: Ayush Sharma

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Video Post

Quick Link