अमरावती, महाराष्ट्र: बीजेपी नेता नवनीत राणा ने कहा कि मैं अखिलेश यादव से एक सवाल करना चाहती हूं। जब आपके परिवार की महिला लोकसभा सदस्य बनती है, तो उन्हें एक मंच मिल जाता है लेकिन आम कार्यकर्ताओं और मजदूरों की बेटियों को उस मंच तक पहुंचने के लिए भी संघर्ष करना पड़ता है। एक कामकाजी महिला जो राजनीति में आना चाहती है, उसे कोई समर्थन नहीं मिलता। जहां आपके परिवार की महिलाओं को मंच मिलता है, वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की महिलाओं को अवसर और मंच देने का काम कर रहे हैं। प्रियंका गांधी संसद में बोल रही थीं और अमित भाई मुस्कुरा रहे थे। वह विधेयक पर नहीं, बल्कि प्रियंका गांधी के बोलने के तरीके पर मुस्कुरा रहे थे।








