नशा एक मां की मुस्कान, पिता के सपनों और बहन की राखी को कमजोर करता है: पीएम मोदी

 नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ‘नशा मुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ किया। नशीले पदार्थों के सेवन के खिलाफ यह अभियान 100 सप्ताह तक चलेगा। अपने संबोधन में पीएम ने इस अभियान में हर नागरिक, खासकर युवाओं से शामिल होने की अपील की। पीएम मोदी अपने संबोधन के दौरान बेहद भावुक नजर आए और किसी युवा के नशे में डूबने की वजह से उसके परिवार पर क्या असर पड़ता है, इसका बखूबी चित्रण किया। पीएम के इस भावनात्मक संबोधन की एक छोटी सी वीडियो क्लीप केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने अपने एक्स अकाउंट पर साझा किया है। मांडविया द्वारा साझा वीडियो में पीएम कहते हैं, “नशा केवल शरीर को नुकसान नहीं पहुंचाता। नशा एक मां की मुस्कान छीन लेता है। नशा एक पिता के सपनों को चूर-चूर कर देता है। एक बहन की राखी की उम्मीद को कमजोर कर देता है। एक छोटे भाई का आदर्श छीन लेता है। घर के बुजुर्ग हर दिन इस दर्द को जीते हैं, जिनका अपना बच्चा धीरे-धीरे कहीं खो रहा है, खुद को गला रहा है। हम आंखों के सामने उसे बर्बाद होते हुए देखते हैं। जब परिवार या समाज में ऐसा होता है, तो कहीं न कहीं राष्ट्र की शक्ति भी कमजोर पड़ जाती है।” इसके अलावा पीएम ने अपने संबोधन में कहा, “हम सभी जिस अभियान के साक्षी बन रहे हैं, वह व्यक्ति, परिवार, समाज और राष्ट्र के लिए है। विकसित भारत संकल्प अभियान के लिए नशामुक्त युवा, इस मूवमेंट का नाम ही इसके संकल्प को स्पष्ट करता है।” उन्होंने कहा, “देश ने विकसित भारत का लक्ष्य तय किया है। इसके लिए यह आवश्यक है कि देश का युवा तन-मन से स्वस्थ हो, आत्मविश्वास से भरपूर हो और ड्रग्स जैसी घातक आदत से हमेशा-हमेशा दूर ही रहे। यही इस अभियान का उद्देश्य है। इसलिए हम सबको संकल्प लेना है कि हमारे युवा नशे और ड्रग्स के खतरे को समझें, हर तरह से जागरूक रहें और उससे दूर रहें।

Ayush Sharma
Author: Ayush Sharma

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Video Post

Quick Link