नशे के खिलाफ रोक लगाने के लिए सबसे पहले मान कराएं डोप टेस्टः तरुण चुग

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पंजाब की आम आदमी पार्टी (आआपा) सरकार पर सरकारी तंत्र के दुरुपयोग और नशे के खिलाफ जंग में विफल होने का आरोप लगाते हुए तीखा हमला बोला है। भाजपा ने कहा कि नशे की लत में पंजाब के युवा बर्बाद हो रहे हैं। पंजाब सरकार की नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान से पहले मुख्यमंत्री भगवंत मान को अपना डोप टेस्ट कराना चाहिए। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग ने शनिवार को भाजपा मुख्यालय में पत्रकार वार्ता में आरोप लगाया कि पंजाब में पेपर लीक की घटनाओं से विद्यार्थी डरे हुए हैं और कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब है। रंगदारी, वसूली और कथित टॉर्चर सेंटरों की वजह से लोगों में भय का माहौल है। जब कोई व्यक्ति सरकार के खिलाफ आवाज उठाता है तो उसके साथ मारपीट की जाती है और सार्वजनिक रूप से जातिगत टिप्पणियां तक की जाती हैं। चुग ने कहा कि सफाई कर्मचारियों और महिलाओं ने शांतिपूर्ण तरीके से सड़क पर आंदोलन किया, लेकिन उनके साथ भी कथित तौर पर भद्दा व्यवहार किया गया। भाजपा नेता ने कहा कि पंजाब में पुलिस का इस्तेमाल जनता की सुरक्षा के बजाय प्रदर्शनकारियों के दमन के लिए किया जा रहा है। सफाई कर्मचारियों, भर्ती घोटाले और किसानों समेत अलग-अलग मुद्दों को लेकर चल रहे आंदोलनों में प्रदर्शनकारियों की बात सुनने के बजाय पुलिस उन्हें दबाने का काम कर रही है। चुग ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मौजूदा हालात राज्य में प्रशासनिक व्यवस्था और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करते हैं। पंजाब में अवैध खनन का व्यापार फलफूल रहा है। इसका पैसा सरकारी खजाने में जाने में बजाये मान के खजाने में। जा रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब में रक्षक ही भक्षक बन गए हैं और सरकार की नीतियों के कारण राज्य की अर्थव्यवस्था, शांति और संपत्तियों को नुकसान पहुंच रहा है। चुग ने कहा कि आज पंजाब पर पौने पांच लाख करोड़ का कर्ज हो चुका है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने पंजाब में कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि राज्य में आज अपराध का ग्राफ बढ़ा है। पंजाब में आगामी विधान सभा चुनाव में अकाली गठबंधन करने को लेकर पूछे गए सवाल पर तरुण चुग ने कहा के भाजपा की सभी 117 सीटों पर है। भाजपा के कार्यकर्ता जी जान से चुनावी तैयारियों में जुटे हुए हैं।

Ayush Sharma
Author: Ayush Sharma

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Video Post

Quick Link