पीएम मोदी ने तब नौजवानों की तारीफ की, जब उन्हें लगा कि देश का युवा रुकेगा नहीं : धर्मेंद्र यादव

आजमगढ़। समाजवादी पार्टी के सांसद धर्मेंद्र यादव ने महंगाई, बेरोजगारी और कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के आरोपों को भी खारिज कर दिया और कहा कि हिंदू समुदाय और अल्पसंख्यकों को सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर पूरा भरोसा है। धर्मेंद्र यादव ने पीएम मोदी द्वारा युवाओं को देश का भविष्य बताए जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “प्रधानमंत्री को यह बात 20 तारीख से पहले भी समझनी चाहिए थी। देश के यही युवा पीएम मोदी की बातों पर भरोसा करके उन्हें तीन बार प्रधानमंत्री बना चुके हैं। वहीं, जब युवाओं ने एक बहुत जायज मांग उठाई कि नीट पेपर लीक के जिम्मेदार शिक्षा मंत्री हैं और उनका इस्तीफा होना चाहिए।” हालांकि सरकार पहले उनकी बातों को गंभीरता से नहीं ले रही थी। उन्होंने कहा, “सरकार की जब तक नीयत खराब रहेगी, तब तक कानूनों से कुछ होने वाला नहीं है। अगर यह बात वह आंदोलन से पहले मान गए होते, तो हमारे हजारों नौजवान पर जंतर-मंतर से लेकर देश के कई हिस्सों में लाठीचार्ज किए गए। जब पीएम मोदी को लगा कि देश का नौजवान रुकने वाला नहीं है, तब जाकर उन्होंने नौजवानों की तारीफ की।” पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के खिलाफ दर्ज शिकायत पर धर्मेंद्र यादव ने भाजपा को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा, “भाजपा के लोग न तो सनातन धर्म को मानते हैं और न ही उसका सम्मान करते हैं। अगर उनमें थोड़ी भी नैतिकता होती, तो दूसरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने से पहले उन्हें अपने ही राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाफ एफआईआर दर्ज करानी चाहिए थी, जिन्होंने भगवान राम के भक्त भगवान हनुमान से अपने स्वागत के दौरान नृत्य करवाया और उन्हें भाजपा का झंडा थमा दिया।” धर्मेंद्र यादव ने आरोप लगाया कि “ये भाजपा नेता सनातन का इस्तेमाल सिर्फ वोट और पैसे के लिए करना चाहते हैं। हम समाजवादी पार्टी के सदस्य इसे स्वीकार नहीं कर सकते। हम भगवान श्रीराम के मंदिर में दान और चढ़ावे की कथित चोरी और लूट का पर्दाफाश कर रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे।” 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों को लेकर सपा-कांग्रेस गठबंधन पर उन्होंने कहा, “हमारी शीर्ष लीडरशिप, समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव और राहुल गांधी मिलकर तय करेंगे कि क्या करना है। मुझे उम्मीद है कि ‘इंडिया’ ब्लॉक में शामिल दोनों पार्टियों के नेता, कार्यकर्ता, समर्थक और सहयोगी उनके फैसले का सम्मान करेंगे और जिस भी उम्मीदवार को चुना जाएगा, उसकी जीत सुनिश्चित करेंगे।” एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर उन्होंने कहा, “देखिए, चाहे उत्तर प्रदेश के अल्पसंख्यक हों या हमारे हिंदू भाई, वे सभी समाजवादी पार्टी की हर गतिविधि से वाकिफ हैं। उन्हें अखिलेश यादव पर पूरा भरोसा और विश्वास था, है और आगे भी रहेगा। अब कौन क्या कह रहा है, मुझे हर बयान का जवाब देने की जरूरत नहीं है।”

Ayush Sharma
Author: Ayush Sharma

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Video Post

Quick Link