बीबीएमबी में हिंदी ट्रांसलेटर के पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका, जल्द शुरू होंगी आवेदन प्रक्रिया

चंडीगढ़। देश के लाखों युवाओं का सपना सरकारी नौकरी करने का होता है, जिसके लिए वे तैयारी करने के साथ-साथ रिक्तियों के जारी होने के इंतजार में रहते हैं। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं, तो आपके लिए एक शानदार मौका सामने आया है। दरअसल, भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी), चंडीगढ़ ने सीधी भर्ती के जरिए नियमित आधार पर हिंदी ट्रांसलेटर के कुल 9 पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक शॉर्ट ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है। हिंदी ट्रांसलेटर के इन पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 31 अगस्त से शुरू हो जाएगी और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 21 सितंबर तक की गई है। ऐसे में जो पात्र उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्ति के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे बीबीएमबी की आधिकारिक वेबसाइट पर संबंधित पोस्ट के लिए आवेदन लिंक सक्रिय होने के बाद से तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर सकते हैं। कैंडिडेट्स ध्यान दें कि किसी अन्य फॉर्मैट में भेजे गए आवेदन फॉर्म को अस्वीकार किया जा सकता है। वहीं, कोई भी आवेदन हाथ से, व्यक्तिगत रूप से या डाक द्वारा स्वीकार नहीं किया जाएगा। बीबीएमबी की ओर से हिंदी अनुवादक के पदों पर नियुक्त किए गए उम्मीदवारों की प्रोबेशन की अवधि 3 वर्ष की होगी और इस दौरान हिंदी ट्रांसलेटर के पद के लिए पंजाब सीएसआर/बीबीएमबी या डीसी रेट (जो भी लागू हो) के अनुसार शुरुआती पे-स्केल में से जो भी ज्यादा हो, उसका भुगतान किया जाएगा। बता दें कि बीबीएमबी की ओर से हिंदी अनुवादक पोस्ट पर नियुक्ति के लिए भर्ती, योग्यता, चयन प्रक्रिया, आयु सीमा, आवेदन शुल्क, आदि से जुड़ी ज्यादा जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। हालांकि, इसके लिए अभ्यर्थियों को समय-दर-समय ऑफिशियल वेबसाइट चेक करने की सलाह दी जाती है।

Ayush Sharma
Author: Ayush Sharma

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Video Post

Quick Link