भारतीय शेयर बाजार में सीमित दायरे में कारोबार; सेंसेक्स 78,000 के पार बंद

 मुंबई। भारतीय शेयर बाजार ने गुरुवार के कारोबारी सत्र में सीमित दायरे में कारोबार किया। दिन के अंत में सेंसेक्स 113.61 अंक या 0.15 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 78,079.96 और निफ्टी 40.10 अंक या 0.16 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 24,395.85 पर बंद हुआ। सूचकांकों में निफ्टी इंडिया डिफेंस 1.55 प्रतिशत और निफ्टी रियल्टी 0.97 प्रतिशत की बढ़त के साथ टॉप गेनर्स थे। निफ्टी एफएमसीजी, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, निफ्टी आईटी, निफ्टी कंजम्पशन, निफ्टी मीडिया, निफ्टी पीएसई और निफ्टी ऑटो गेनर्स थे। निफ्टी मेटल, निफ्टी प्राइवेट बैंक, निफ्टी कमोडिटीज, निफ्टी ऑयलएंडगैस, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज और निफ्टी पीएसयू बैंक लूजर्स थे। छोटे और मझोले शेयरों में तेजी देखी गई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 97.15 अंक या 0.15 प्रतिशत की तेजी के साथ 64,121.55 और निफ्टी 53.45 अंक या 0.27 प्रतिशत की बढ़त के साथ 19,875 पर था। सेंसेक्स पैक में इंडिगो, एनटीपीसी, बीईएल, एलएंडटी, एचयूएल, इटरनल, टेक महिंद्रा, बजाज फिनसर्व, एशिनय पेंट्स, ट्रेंट, एचसीएल टेक, आईटीसी, टीसीएस, बजाज फाइनेंस, कोटक महिंद्रा बैंक, सन फार्मा और एमएंडएम गेनर्स थे। आईसीआईसीआई बैंक, टाइटन, अल्ट्राटेक सीमेंट्स, इन्फोसिस,टाटा स्टील, एचडीएफसी बैंक, मारुति सुजुकी और एक्सिस बैंक लूजर्स थे। बाजार के जानकारों ने कहा कि अमेरिका और भारत, दोनों जगहों पर महंगाई के आंकड़े उम्मीद से कम रहे, जिससे निवेशकों का भरोसा बढ़ा। इससे यह उम्मीद भी मजबूत हुई कि फेड और आरबीआई निकट भविष्य में अपनी पॉलिसी को लेकर संयम बरत सकते हैं। हालांकि, कच्चे तेल की ऊंची कीमतें अभी भी एक बड़ी चिंता बनी हुई हैं, और मिडिल ईस्ट में भू-राजनीतिक अनिश्चितता के कारण बाजार में जोखिम लेने का रुझान पूरी तरह से नहीं बन पा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि कंपनियों के नतीजों के मौजूदा दौर ने भारत में मांग की स्थिति और कंपनियों की मजबूती पर भरोसा बढ़ाया है, जिससे बाहरी चुनौतियों के असर को कम करने में मदद मिली है। निकट भविष्य में, बाजार की दिशा ऊर्जा बाजारों में होने वाले बदलावों, भू-राजनीतिक जोखिमों और विदेशी पूंजी के प्रवाह की निरंतरता से तय होने की संभावना है।

Ayush Sharma
Author: Ayush Sharma

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Video Post

Quick Link