महाराष्ट्र: अमरावती में ट्रक से टकराई कार, एक ही परिवार के 5 सदस्यों की मौत

अमरावती। महाराष्ट्र के अमरावती में रविवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अमरावती के धामणगांव रेलवे तहसील से गुजरने वाले समृद्धि महामार्ग पर यह भीषण हादसा हुआ। समृद्धि महामार्ग पर हुए इस हृदयविदारक हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक और संवेदना का माहौल है। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। इससे पहले, महाराष्ट्र के सांगली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक सुधीर गाडगिल की कार शनिवार को दुर्घटना का शिकार हो गई। हालांकि, कार के एयरबैग समय पर खुलने से बड़ा हादसा टल गया। इस हादसे में उनकी उंगली में हल्की चोट आई। मिली जानकारी के अनुसार, सुधीर गाडगिल म्हैशल से सांगली की ओर आ रहे थे। अर्जुनवाड़ सर्विस रोड पर अचानक एक टू-व्हीलर सवार उनकी कार के सामने आ गया, जिससे जोरदार टक्कर हो गई।दुर्घटना में टू-व्हीलर सवार घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Video Post

Quick Link