राहुल गांधी से मर्यादित भाषा की उम्मीद कोई नहीं करताः अनुराग ठाकुर

हमीरपुर। प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ राहुल गांधी के आपत्तिजनक बयान पर भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर और सांसद राधामोहन सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। अनुराग ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी से मर्यादित भाषा की उम्मीद कोई नहीं करता है। भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने मीडिया से कहा, “तिरंगे का सम्मान हमसे या भारतीयों से बेहतर कौन जानता है? तिरंगे के सम्मान के लिए ही कैप्टन विक्रम बत्रा ने टाइगर हिल पर कब्जा करने और उस पर भारत का नियंत्रण स्थापित करने के बाद कहा था, ‘ये दिल मांगे मोर।’ वह एक ऐसे भारतीय युवा थे जो और आगे बढ़ना चाहते थे। उन्होंने पाकिस्तान की आगे बढ़ती सेना को रोका, पीछे धकेला और हराया।” उन्होंने कहा, “कांग्रेस वंदे मातरम पर राजनीति करना चाहती है, तिरंगे पर राजनीति करना चाहती है लेकिन वह पाकिस्तान और चीन की तारीफ करना चाहती है। अब राहुल गांधी से मर्यादित भाषा का प्रयोग करने की उम्मीद कोई नहीं करता। कांग्रेस की संस्कृति और परवरिश की वजह से देश ने राहुल गांधी से कभी सभ्य भाषा बोलने की उम्मीद छोड़ दी है। हालांकि किसी विदेशी महिला प्रधानमंत्री के बारे में अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी करना निंदनीय है। ये अभद्र टिप्पणी उन दो कांग्रेस नेताओं ने की, जिनकी अपनी माताएं राजनीति में रही हैं।” अनुराग ठाकुर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “राजनीति में मतभेद और असहमति अपनी जगह है लेकिन राहुल गांधी की भाषा से अब उनके पालन-पोषण और संस्कारों पर प्रश्नचिह्न लगने लगा है। जिस परिवार की महिलाएं देश में उच्चतम पदों पर रहीं, ऐसे परिवार से आने वाले राहुल गांधी द्वारा विदेशी महिला राष्ट्राध्यक्ष के बारे में ऐसी अशोभनीय टिप्पणी करना उनकी मानसिकता को दर्शाता है।” एफसीआरए बिल पर भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा, “किसी भी देश में पैसा आता है तो उसके लिए नियम-कानून होते हैं। विदेशी पैसा किसी भी देश में खुलेआम नहीं आता। इसके लिए नियम हैं, जिस मकसद के लिए पैसा मिला है, उसका इस्तेमाल उसी मकसद के लिए होना चाहिए लेकिन कांग्रेस नहीं चाहती कि इस पैसे पर नियंत्रण के लिए कानून हो। यह कानून न किसी धर्म, शिक्षण संस्थान और न ही अल्पसंख्यकों के खिलाफ है। यह कानून केवल भारत की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए है।” उन्होंने कहा, “मैं स्वतंत्रता दिवस पर सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं और बधाई देता हूं। आज हमीरपुर में हजारों युवा सड़कों पर उतरे और तिरंगा यात्रा निकाली, जिससे तिरंगे के सम्मान में दुनिया को एक संदेश मिला। आज का युवा विकसित भारत बनाने में अहम भूमिका निभाना चाहता है।” लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर भाजपा सांसद राधामोहन सिंह ने कहा, “राहुल गांधी खुद ही मजाक का पात्र बन गए हैं। जिस तरह से वे व्यवहार करते हैं और ऐसी हरकतें करते हैं, उससे वे मजाक का विषय बन जाते हैं।

Ayush Sharma
Author: Ayush Sharma

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Video Post

Quick Link