रूसी हमलों के जवाब में यूक्रेन की कार्रवाई, तेल संयंत्र और लॉजिस्टिक्स ठिकानों को बनाया निशाना

मॉस्को। रूसी हमलों के जवाब में यूक्रेन ने भी जवाबी कार्रवाई को अंजाम द‍िया। यूक्रेन रक्षा मंत्रालय ने बताया क‍ि यूक्रेन ने जवाबी कार्रवाई में लंबी दूरी तक न‍िशाना साधने वाली म‍िसाइलों का इस्‍तेमाल कर रूस के प्रमुख तेल उद्योग संयंत्र और लॉजिस्टिक्स ठिकाने को न‍िशाना बनाया। मंत्रालय ने बताया क‍ि ये वहीं ठ‍िकाने हैं जो रूस को युद्ध जारी रखने में मदद करती हैं। यहां से होने वाली अरबों की कमाई का इस्तेमाल यूक्रेन के ख‍िलाफ युद्ध में किया जाता है। रक्षा मंत्रालय ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पर पोस्ट किया, “कल रात मॉस्को क्षेत्र में हमारे लंबी दूरी के हमलों का काफी बड़ा असर हुआ। रूस के तेल उद्योग के एक अहम ठिकाने और हमलावर देश के एक लॉजिस्टिक्स ठिकाने को निशाना बनाया गया। ये ऐसे ठिकाने हैं, जिनसे अरबों डॉलर की कमाई होती है और उसी पैसे से युद्ध की मशीनरी चलती है।” मंत्रालय ने बताया क‍ि इन हमलों में एफपी-1, आरजेड-100, मीच-2000, पालियानित्सिया, वेंडेटा, ल्युटी, बार्स, फ्लेमिंगो, सिचेन और पेलिकन सिस्टम का इस्तेमाल किया गया। मंत्रालय ने सफल कार्रवाई के लिए जवानों को धन्यवाद द‍िया। इसमें यूक्रेन की सुरक्षा सेवा ने अनमैन्ड सिस्टम्स फोर्सेज, स्पेशल ऑपरेशंस फोर्सेज, यूक्रेन की डिफेंस इंटेलिजेंस और फॉरेन इंटेलिजेंस सर्विस के साथ मिलकर काम किया। वोरोनेझ क्षेत्र में एक ठिकाने पर पाबंदियां भी लगाई गईं। यूक्रेनी रक्षा मंत्रालय ने कहा क‍ि मॉस्को को अपना यह क्रूर युद्ध खत्म करना चाहिए और दूसरे इलाकों की कीमत पर हवाई सुरक्षा की कई परतें खड़ी करने के बजाय शांति का रास्ता चुनना चाहिए। तनाव कम करने के कदम सामने मौजूद हैं। चाहे बात ऊर्जा सुरक्षा की हो या खाद्य सुरक्षा की। जरूरत सिर्फ राजनीतिक इच्छा की है। रक्षा मंत्रालय ने उन सभी लोगों को धन्यवाद द‍िया जो यूक्रेन की लंबी दूरी तक हमला करने की क्षमता को मजबूत कर रहे हैं। रक्षा मंत्रालय ने कहा क‍ि यूक्रेन सभी का भी आभारी है जो हमारे लंबी दूरी के जवाबी हमलों के साथ-साथ पाबंदियों के जरिए भी दबाव बढ़ा रहे हैं। यूक्रेन का यह हमला रूस के उन हमलों के जवाब में क‍िया गया, ज‍िसमें रूसी एफपीवी ड्रोन ने एक मठ को न‍िशाना बनाया। इस हमले में एक धर्मगुरु की मौत हो गई, जबक‍ि चार लोग घायल हो गए।

Ayush Sharma
Author: Ayush Sharma

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Video Post

Quick Link