शिमला में 11 पेटी अवैध शराब बरामद, एक आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज

शिमला। शिमला पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चिड़गांव क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 11 पेटी अवैध शराब बरामद की है। मामले में एक व्यक्ति के खिलाफ हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार, 10 जुलाई को एसडीपीओ कार्यालय रोहड़ू की पुलिस टीम क्षेत्र में नियमित जांच कर रही थी। इसी दौरान एक व्यक्ति की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से कुल 132 बोतल अवैध शराब बरामद हुई। बरामद शराब में 48 बोतल रॉयल स्टैग व्हिस्की, 48 बोतल सुपर संतरा, 24 बोतल संतरा नंबर-1 और 12 बोतल थंडरबोल्ट बीयर शामिल हैं। यह शराब कुल 11 पेटियों में रखी गई थी। पुलिस ने इस मामले में चिडग़ांव निवासी शीशपाल पुत्र रामनाथ के खिलाफ हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 39(1)(ए) के तहत मामला दर्ज किया है।पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि मामले की जांच जारी है। जांच के दौरान यह पता लगाया जा रहा है कि बरामद शराब कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था।

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Video Post

Quick Link