नई दिल्ली। केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी एलोइना रोड्रिग्ज गोमेज के साथ बातचीत की। इस दौरान पुरी ने वैश्विक तेल बाजार को प्रभावित करने वाली मौजूदा भू-राजनीतिक उथल-पुथल के बीच दक्षिण अमेरिकी देश के साथ ऊर्जा सहयोग को मज़बूत करने के भारत के संकल्प को दोहराया। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी एलोइना रोड्रिगेज गोमेज से 4 जून को नई दिल्ली में मुलाकात की थी। इस बैठक में पेट्रोलियम मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों और सार्वजनिक क्षेत्र की प्रमुख तेल कंपनियों के चेयरमैन शामिल हुए। दोनों पक्षों ने तेल और गैस क्षेत्र में व्यापार, निवेश और सहयोग को शामिल करते हुए एक दीर्घकालिक और मजबूत ऊर्जा साझेदारी बनाने के अवसरों पर चर्चा की।











