हर घर तिरंगा अभियान: धर्मेंद्र प्रधान ने भुवनेश्वर में अपने आवास पर फहराया राष्ट्रीय ध्वज

भुवनेश्वर। पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भुवनेश्वर स्थित अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणादायी नेतृत्व में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान ने पूरे देश में राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की अद्भुत भावना का संचार किया है। पूर्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “स्वतंत्रता दिवस से पूर्व ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत आज भुवनेश्वर स्थित अपने आवास पर भारत के स्वाभिमान और गौरव के प्रतीक ‘तिरंगा’ को फहराने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।” उन्होंने ‘एक्स’ पोस्ट में कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणादायी नेतृत्व में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान ने पूरे देश में राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की अद्भुत भावना का संचार किया है। आइए, हम सभी देशभक्ति की भावना के साथ इस अभियान से जुड़ें, अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराएं और राष्ट्रीय एकता, शांति व सामाजिक सद्भाव का संदेश जन-जन तक पहुंचाएं।” ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने भी शुक्रवार को अपने आवास पर तिरंगा फहराकर ‘घर-घर तिरंगा’ अभियान में भाग लिया। उन्होंने जनता से भी इस अभियान में शामिल होने की अपील की है। भाजपा सांसद संबित पात्रा ने शुक्रवार को अपने लोकसभा क्षेत्र पुरी के अंतर्गत पिपिली एनएसी में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत आयोजित भव्य ‘तिरंगा यात्रा’ में शामिल हुए। इस अवसर पर पिपिली विधायक आश्रित पटनायक भी उपस्थित रहे। संबित पात्रा ने ‘एक्स’ पोस्ट में कहा, “आइए, हम सभी अपने घरों पर तिरंगा फहराकर राष्ट्र के प्रति अपने गौरव और सम्मान को अभिव्यक्त करें। वहीं, समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए संबित पात्रा ने कहा, “आज पिपिली विधानसभा क्षेत्र में एक भव्य तिरंगा यात्रा आयोजित की गई, जो अपने मशहूर एप्लिक वर्क के लिए दुनिया भर में जानी जाती है। इस रैली में लगभग 20,000 लोगों ने हिस्सा लिया, जिन्होंने तिरंगा हाथ में लिया और ‘भारत माता की जय’ व ‘वंदे मातरम’ के नारे लगाए।” उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आह्वान किया था कि 9 अगस्त से 17 अगस्त तक हम सभी अपने-अपने घरों पर तिरंगा लगाएं और तिरंगा यात्रा में भाग लें। उसी अनुरूप जिन महान लोगों ने देश के लिए अपना बलिदान दिया और अंग्रेजों के विरुद्ध लड़ाई लड़ी, आज तिरंगा यात्रा में उन सभी को याद कर रहे हैं।

Ayush Sharma
Author: Ayush Sharma

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Video Post

Quick Link