श्रावण के आखिरी सोमवार पर शिव मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़, भोलेनाथ का हुआ विशेष अभिषेक

जम्मू। श्रावण माह के आखिरी सोमवार के दिन पुराने शिव मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। मंदिर में सोमवार के दिन पुजारी समेत सभी भक्तगणों ने बाबा का अभिषेक किया। मंदिर में मौजूद पुजारियों और पंडितों ने आईएएनएस के साथ बातचीत की, जिसमें उन्होंने मंदिर की भव्यता के बारे में बताया। साथ ही, बाबा के दरबार में सभी को हाजिरी लगाने की अपील की। मंदिर में मौजूद पंडित ने कहा, “आज श्रावण का आखिरी सोमवार है, भोलेनाथ की कृपा से हम सब से यही प्रार्थना करेंगे कि बाबा के चरणों में सभी भक्तगण आकर अपनी हाजिरी जरूर लगाएं। अन्य मंदिरों में जल चढ़ाने और इस स्वंयभू मंदिर में जल चढ़ाने से सौ गुना ज्यादा लाभ प्राप्त होता है। उन्होंने बताया कि वे सोमवार को मंदिर में विशेष रूप से भोलेनाथ का अभिषेक करने के लिए आए हैं। उन्होंने कहा, “भोलेनाथ की अपार कृपा सभी पर बनी रहे और हम भी यहां पर आज भोलेनाथ का अभिषेक करने के लिए आए हुए हैं और बाबा से प्रार्थना करेंगे कि सभी के घर में सुख शांति बनी रहे।” मंदिर में मौजूद श्रद्धालु ने भी आईएएनएस से कहा, “मैं जब भी यहां पर आता हूं, तो मेरी हर मनोकामना पूर्ण हो जाती है। मुझे कभी भी किसी तरह की परेशानी लेने की जरूरत नहीं पड़ी। मैं सभी से यही कहना चाहूंगा कि यहां पर जरूर आएं और अपने मन की सभी इच्छाओं को बाबा को जरूर बताएं।” शास्त्री विमल खजोरिया ने कहा, “सबसे पहले श्रावण के आखिरी सोमवार के तमाम दर्शकों को हार्दिक शुभकामनाएं। प्रथम, हम जिस स्थान पर खड़े हैं, स्वभूं भगवान के चरणों में तमाम दर्शकों और भक्तों की तरफ से हम बाबा को नमन करते है।” उन्होंने मंत्रों का उच्चारण करने के बाद सभी से बाबा के दर्शन करने की अपील की। साथ ही, उन्होंने कहा कि आज यहां पर जो लोग बाबा के अभिषेक में सम्मिलित होने आए हैं, हम यही प्रार्थना करते हैं कि भगवान उनके घर में सुख-समृद्धि बनी रहे और सभी को सद्बुद्धि दे।

Ayush Sharma
Author: Ayush Sharma

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Video Post

Quick Link